फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़िए, कैसा रहेगा देहरादून का मौसम?

Mon, 24 Nov 2014 06:22 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी दून में सोमवार को अधिकतम तापमान 25.3 रहा। आने वाली 29 नवंबर से दो-तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की मानें तो 26-27 नवंबर को दून में आंशिक बादल रहने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन


उधर, दून में रात के पारे में गिरावट लगातार बनी हुई है। सोमवार को मामूली गिरावट के साथ पारा 9 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे दर्ज किया गया। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 78, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 37 रिकार्ड हुआ।

राज्य मौसम केंद्र के पूर्वानुमान पर भरोसा करें तो मंगलवार को दिन के तापमान में हल्की-सी गिरावट संभावित है, जबकि रात का पारा बेहद मामूली उछाल भर सकता है।
विज्ञापन


अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया जा सकता है। प्रदेश भर में मौसम आम तौर पर सूखा और आसमान साफ रहने की संभावना है। राजधानी दून में जरूर शाम के वक्त आंशिक बादल रह सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें