फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बरसे बदरा, जानिए कैसा रहेगा बुधवार?

Tue, 26 Aug 2014 09:36 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में मंगलवार शाम को झमाझम बारिश का माहौल रहा। यही नहीं प्रदेश भर में बुधवार को भी विभिन्न स्थानों पर हल्की वर्षा से लेकर गरज संग बौछार संभव है।
विज्ञापन


बुधवार को राजधानी दून में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। शाम के वक्त कहीं-कहीं गरज संग बौछार संभव है।
इससे पहले राजधानी में दिन भर धूप और उमस के चलते लोगों का पसीना निकला। वह बेहाल रहे।

मौसम ने रुख बदला
लेकिन दोपहर बाद लगभग साढ़े तीन बजे अचानक मौसम ने रुख बदल लिया। देखते-देखते आसमान पर बादल घिर आए। आसमान से पानी बरसने लगा। तकरीबन 15-20 मिनट बरसने के बाद बरसात रुकी, लेकिन शाम लगभग साढ़े पांच बजे के आस-पास एक बार फिर बौछारों ने दून को भिगो दिया।

राज्य मौसम केंद्र के अनुसार शाम साढ़े पांच बजे तक कुल 3.9 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 86, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 55 दर्ज किया गया। केंद्र के पूर्वानुमान पर भरोसा करें तो बुधवार को भी मौसम का यह रंग कायम रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तापमान में लगभग दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें