फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेतावनीः उत्तरकाशी में भारी बारिश की आशंका

Tue, 15 Jul 2014 02:48 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में मंगलवार को कई जगह भारी बारिश की आशंका है। राज्य मौसम केंद्र ने उत्तरकाशी, चमोली जनपदों के साथ ही कुमाऊं के कई हिस्सों में भारी वर्षा की आशंका जताई है। अन्य स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार है।
विज्ञापन


रुक-रुक बारिश
रविवार रात और सोमवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई। चमोली जिले में रुक-रुक बारिश हो रही है। इससे खासकर लामबगड़ में हाईवे की स्थिति खतरनाक बनी हुई। हालांकि रविवार को लामबगड़ में बंद हाईवे सोमवार को दिन में साढ़े दस बजे खोल दिया गया।

इसके बाद बदरीनाथ धाम से 210 तीर्थयात्री गंतव्य के लिए रवाना हुए। जोशीमठ से 179 तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम गए। सीमा सड़क संगठन के कमांडर कर्नल निलेश चंदाराना का कहना है कि लामबगड़ भूस्खलन क्षेत्र पूरी तरह से बारिश पर निर्भर है। ज्यादा बारिश हुई तो आवाजाही जारी रख पाना मुश्किल है। यहां हिल साइड में बोल्डर अटके हुए हैं।
विज्ञापन


यातायात बहाल कर दिया
रविवार रात उत्तरकाशी के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश के चलते गंगोत्री हाईवे गंगोरी गरम पानी और लाटा के पास बंद हो गया। हालांकि बीआरओ ने सोमवार सुबह दस बजे तक मलबा साफ कर यातायात बहाल कर दिया। इस दौरान पांच घंटे तक दोनों ओर बड़ी संख्या में यात्री वाहन फंसे रहे।

रुद्रप्रयाग में केदारनाथ हाईवे भी अब बार बंद हो रहा है। रविवार रात को हाईवे पर फिर जगह-जगह मलबा आ गया। गंगतल और बांसवाड़ा में तो हाईवे सुबह नौ बजे खुल गया। लेकिन बांसवाड़ा से आधा किमी आगे  आवाजाही साढे़ 12 बजे के बाद शुरू हो पाई। मार्ग खुलने के बाद भी यहां बार-बार मलबा आता रहा।
विज्ञापन


(नोटः इस खबर से संबंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए मेल आईडी-pravesk@ddn.amarujala.com और इस नंबर-9675859054 पर संपर्क कर सकते हैं।)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें