गर्मी ले रही इम्तिहान, बिजली भी कर रही परेशान
चारधाम के प्रवेश द्वार ऋषिकेश में चिलचिलाती गर्मी के बीच तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों को अघोषित बिजली कटौती और पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। लो वोल्टेज की समस्या के चलते पंखे, कूलर और पानी की मोटर तक नहीं चल रही है। गर्मी से परेशान लोगों की मुसीबत पानी नहीं आने से और बढ़ गई है। शासन ने चारधाम यात्रा से जुड़े शहरों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा किया था और इसके लिए बाकायदा ऊर्जा निगम को दिशा-निर्देश भी दिए गए थे। इन दावों की हवा चारधाम यात्रा के बीच में ही निकल गई। दिनभर लो वोल्टेज के चलते गर्मी से बुरा हाल हो रहा है।
ये भी पढ़ें...देश में खत्म होने वाला है तेल: पेट्रोल पंप पर उमड़ी भारी भीड़, अफवाह ने रुड़की में मचाई अफरा-तफरी, तस्वीरें