फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरा बताइए 15 अगस्त पर कैसा रहेगा मौसम?

Thu, 14 Aug 2014 12:50 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
15 अगस्त समेत अबकी लगातार चार दिन की छुट्टी पड़ रही है। घूमने जाने की प्लानिंग बना चुके लोगों को अब मौसम की चिंता सता रही है।
विज्ञापन


अचानक बढ़ गई मौसम से जुड़ी पूछताछ
अब लोग फोन कर पूछ रहे हैं- जरा बता दीजिए, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा मौसम...? इससे पहले अधिकांशत: शादी-ब्याह जैसे आयोजनों पर ही राज्य मौसम केंद्र को फोन कर लोग नियत तिथि को रहने वाले मौसम के बारे में दरियाफ्त करते थे।

लेकिन अबकी स्वतंत्रता दिवस और इससे आगे पड़ने वाले दिनों के लिए मौसम से जुड़ी पूछताछ अचानक बढ़ गई है। हरिद्वार रोड निवासी विनोद कुमार ऐसे ही लोगों में थे।
विज्ञापन


वह स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को लेकर चिंतित थे, लिहाजा उन्होंने भी मौसम का हाल जानने के लिए फोन लगा लिया। कौलागढ़ के पारितोष परिहार परिजनों समेत चकराता भ्रमण पर निकल रहे हैं।
विज्ञापन


उन्हें भी मौसम की चिंता सता रही है। उन्होंने भी फोन पर मौसम का हाल जाना। पूछा कि केवल बादल ही छाए रहेंगे या फिर बरसेंगे भी। साफ है कि जाने से पहले वह अपनी पूरी तैयारी के साथ घर से आउटिंग के लिए निकलना चाहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें