फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी से राहत दिला सकती है बारिश

Sat, 12 Jul 2014 05:15 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दून में शनिवार को बारिश की संभावना जताई गई है। राज्य मौसम केंद्र के अनुसार राजधानी में आम तौर पर बादल रह सकते हैं। तेज हवा के बीच बादल बरस सकते हैं।
विज्ञापन


प्रदेश भर में तकरीबन ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। हल्की से मध्यम वर्षा संभावित है। कहीं-कहीं अपेक्षाकृत अधिक बारिश हो सकती है।

शुक्रवार को हुई बारिश
इससे पूर्व शुक्रवार को राजधानी में लोगों को उमस ने परेशान रखा। सुबह से ही धूप और बादल के बीच आंख-मिचौली चलती रही, लेकिन तीन बजते-बजते आसमान पर काले बादल छा गए। अचानक आंधी चली और बूंदें बरसने लगीं।
विज्ञापन


घंटाघर, राजपुर, मालदेवता समेत शहर के बाहरी इलाकों में बारिश खासी बारिश हुई। वहीं दून के कुछ इलाकों में हल्की वर्षा हुई। कुछ जगह चंद बूंदें ही बरसीं। शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
विज्ञापन


आने वाले पांच दिन बारिश
दून में शहरवासियों के आने वाले पांच दिन बारिश के बीच गुजर सकते हैं। हल्की वर्षा की संभावना है। अगले दिनों में कुछ यूं रह सकता है तापमान।

तापमान- (सेल्सियस में)
दिन------------ अधिकतम---------- न्यूनतम
13 जुलाई---------- 32-------------------- 24
14 जुलाई---------- 32-------------------- 24
15 जुलाई---------- 31--------------------- 23
16 जुलाई----------- 31-------------------- 23
17 जुलाई----------- 30--------------------- 23
(स्रोत-आईएमडी)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें