फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: हरिद्वार में खतरे के निशान पर पहुंची गंगा, देहरादून में नदी किनारे के कई पुस्ते ढहे

Wed, 19 Aug 2020 08:38 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/ हरिद्वार
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के बाद हरिद्वार में गंगा का जलस्तर बढ़ गया। दोपहर के समय गंगा चेतावनी के निशान 293 से 15 सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी।  हालांकि शाम तक जलस्तर कम होने लगा था। 

विज्ञापन


पहाड़ों में लगातार बारिश हो रही है। इसका असर मैदान में गंगा के जलस्तर पर दिखाई दे रहा है। सिंचाई विभाग के एसडीओ विक्रांत सैनी ने बताया कि सुबह 8 बजे गंगा का जलस्तर 292.65 मीटर था, दोपहर 12 बजे तक 293.15 मीटर पर पहुंच गया। दोपहर में डिस्चार्ज एक लाख 29 हजार 303 क्यूसेक था।

मैदानी क्षेत्रों में पानी की डिमांड कम होने पर सिल्ट आने से गंगनहर की क्षमता के अनुसार आधा करते हुए 6 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। दोपहर बाद पानी कम हो गया तो दोपहर चार बजे चेतावनी के निशान 293 मीटर पर पहुंच गया।
विज्ञापन


इससे डिस्चार्ज एक लाख 27 हजार 308 क्यूसेक रहा। जलस्तर बढ़ने से प्रशासन में हड़कंप मचा रहा। एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि अलर्ट जारी करते हुए चौकीदारों के साथ लेखपालों को क्षेत्र में तैनात करते हुए पल-पल की जानकारी रखने के लिए निर्देश दिए हुए है। 

विज्ञापन

देहरादून में नदी किनारे के कई पुस्ते ढहे

दून में बुधवार की सुबह से रुक-रुक कर बरसात होती रही। बरसात के चलते एवं पहाड़ में हुई बरसात से नदियों का जलस्तर बढ़ने से रिस्पना व बिंदाल के किनारे रहने वाले मकानों में पानी घुस गया। वहीं, कई कॉलोनियों की सड़कें जलमग्न हो गईं। मियांवाला में नदी किनारे के कई पुस्ते ढह गए। इसकी वजह से वहां बने तीन मकान खतरे की जद में हैं। प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। 

बरसात के चलते विवेकानंद ग्राम फेस-2 स्ट्रीट नं. 4 की सड़क तालाब में तब्दील हो गई। पलटन बाजार में भी जलभराव हुआ। आजाद विहार, कारगी ग्रांट, टीचर कॉलोनी, गल्जवाड़ी के ग्राम रजवाड़ी, बल्लूपुर स्थित मित्रलोक कॉलोनी, कौलागढ़, सुमननगर, समेत तमाम इलाकों की सड़कें जलमग्न हो गईं। हालांकि बरसात बंद होने के बाद सड़कों का पानी निकल गया। 

उधर, कांवली रोड, खुड़बुड़ा, सेवलाकलां, महाराजा अग्रसेन चौक, जीएमएस रोड, ट्रांसपोर्ट नगर, शिमला बाईपास, करनपुर, मियांवाला आदि क्षेत्रों में भी बरसात के दौरान सड़कें जलमग्न रहीं। इसके चलते लोगों को भारी परेशानी हुई। इसके अलावा मियांवाला स्थित दिव्या विहार में नदी के किनारे बने तीन मकान पुस्ता ढहने से खतरे की जद में आ गए। पार्षद पूजा नेगी ने पटवारी के साथ मौका-मुआयना किया। इसके अलावा रिस्पना और बिंदाल नदी के किनारे कई जगहों पर पुस्ता टूटने की सूचना है। हालांकि बरसात के कारण रात तक कहीं कोई दुर्घटना का मामला सामने नहीं आया है। 

आपदा कंट्रोल रूम पहुंचीं तीन शिकायतें 
नगर निगम में बनाए गए आपदा कंट्रोल रूम में बुधवार को बरसात संबंधी केवल तीन शिकायतें ही पहुंची। इसमें दून अस्पताल में जेसीबी मांगी गई। दो अन्य जगहों पर जलभराव की शिकायत थी, जिसे टीम भेजकर ठीक करा दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें