फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Today : उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदान में झमाझम बारिश ने बढ़ाई ठंड

Wed, 25 Nov 2020 11:35 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदान में बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। राजधानी देहरादून और आसपास के इलाकों में बुधवार को दिनभर बादलों और शाम को बूंदाबांदी ने ठंड बढ़ा दी। इस सीजन में पहली बार दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री से भी नीचे गिर गया। हालांकि देर रात तक मौसम में कुछ सुधार हुआ और न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई।

विज्ञापन


बुधवार को सुबह से ही ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाए रहे और धूप नहीं निकली। दोपहर के समय कुछ देर के लिए आसमान साफ हुआ और हल्की धूप निकली। लेकिन इसमें चमक और गर्मी बेहद कम थी। शाम होते-होते आसमान एक बार फिर बादलों से घिर गया। इस दौरान शाम को कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। दिनभर बादल रहने और शाम को बूंदाबांदी से अधिकतम तापमान में काफी कमी आई। इस लिहाज से बुधवार इस सीजन का अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। 


बुधवार को राजधानी दून में अधिकतम पहली बार 20 डिग्री से कम रिकॉर्ड किया गया। दून में अधिकतम तापमान 19.4 रहा। हालांकि शाम को मौसम में हुए सुधार के बाद रात को मौसम में सुधार हुआ, जिससे न्यूनतम तापमान में मंगलवार की तुलना में मामूली सुधार हुआ। 
विज्ञापन


मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अभी इसी तरह का मौसम बना रहने का अनुमान है। पहाड़ में कई जगह बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है जबकि कई मैदानी क्षेत्रों में बारिश भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी स्थानों पर तापमान में कमी आएगी।

केदारनाथ में दिनभर हिमपात, औली, बदरीनाथ, हेमकुंड,  यमुनोत्री में भी बर्फबारी

पर्वतीय इलाकों में रविवार रात से शुरू हुई बर्फबारी तीसरे दिन भी जारी रही। औली, गोरसो, बदरीनाथ, हेमकुंड, रुद्रनाथ और केदारनाथ सहित अन्य इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई।

हिमपात से केदारनाथ में साढ़े फीट मोटी बर्फ की परत बिछ गई। केदारनाथ में तापमान -12 डिग्री तक पहुंच गया जबकि गंगोत्री और यमुनोत्री में -2 ड़िग्री तापमान रिकार्ड किया गया। औली में तापमान -4 तक पहुंच गया लेकिन पर्यटकों की आमद शुरू हो गई।  

छह पहाड़ी जिलों में बर्फबारी और बारिश के आसार
 प्रदेश के छह पहाड़ी जिलों में गुरुवार को भी बर्फबारी होने का अनुमान है। वहीं, निचले क्षेत्रों और प्रदेश के अन्य इलाकों में कुछ स्थानों पर बारिश भी हो सकती है। कई जगह ओले गिरने का भी अनुमान है। 

मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर बर्फ गिर सकती है।

वहीं, निचले इलाकों और मैदानी क्षेत्रों में भी कई जगह बारिश होने का अनुमान जताया गया है।  मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में ज्यादातर स्थानों पर बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन

कुमाऊं में भी हिमपात

बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में हिमालयी क्षेत्रों में बुधवार को फिर हिमपात हुआ। हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी से निचले इलाकों में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं।

बुधवार को बागेश्वर जिले में पिंडारी, कफनी ग्लेशियर समेत तमाम इलाकों में हल्की बर्फ गिरी। इन इलाकों में यह सीजन की तीसरी बर्फबारी है। जिले में अभी आबादी वाले क्षेत्रों में बर्फबारी नहीं हुई है। 

उधर, पिथौरागढ़ जिले में बुधवार सुबह से ही राजरंभा, हंसलिंग, पंचाचूली, छिपलाकेदार सहित खलिया टॉप, भुजानी  सहित कई अन्य हिस्सों में जमकर बर्फबारी हुई। बर्फबारी के बाद मुनस्यारी का अधिकतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। निचले इलाकों में घने बादलों के छाने से लोगों ने ठंड महसूस की। डीडीहाट, धारचूला, जौलजीबी, अस्कोट, कनालीछीना, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट सहित कई हिस्सों में बादलों के छाने से लोगों ने ठंड महसूस की। संवाद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें