फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीकेटीसी अध्यक्ष ने खोली यात्रा तैयारियों की पोल

Thu, 22 May 2014 09:52 PM IST
अमर उजाला, देहरादन
विज्ञापन
विज्ञापन
कोई माने या माने पर बदरी केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष और श्रीनगर विधायक गणेश गोदियाल का मानना है कि मानसून से निपटने की तैयारी पूरी है।
विज्ञापन


मंदिर समिति अध्यक्ष के मुताबिक इस बार मानसून कमजोर रहने की संभावना भी है। इससे भी यात्रा सीजन मे आसानी होगी।

यात्रियों की संख्या बेहद कम
गोदियाल को यह स्वीकार करने में गुरेज नही है कि पिछले सालों के मुकाबले इस बार यात्रियों की संख्या बेहद कम है। गोदियाल यह भी स्वीकार कर रहे हैं कि यात्रा बहुत हद तक मौसम की मेहरबानी पर निर्भर करेगी।
विज्ञापन


मंदिर समिति अध्यक्ष का यह भी कहना है कि इस बार मानसून कमजोर रहने का अनुमान है और ऐसा हुआ तो यात्रा पर खास फर्क नहीं पड़ेगा।

ये है तैयारी
साफ है कि मानसून से निपटने की तैयारी बहुत हद तक इस बात पर ही निर्भर है कि मानसून कितना कमजोर साबित होगा।

गोदियाल की नजर में केदारनाथ में स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स तैनात है। दो माह का खाद्यान्न स्टॉक मौजूद है। यात्री खुद भी मौसम को लेकर सचेत हैं।

सड़कों का हाल बेहाल
हकीकत यह भी है कि पर्वतीय जिलों में सड़कों का हाल खास अच्छा नहीं है। किसी भी भूस्खलन जोन का अभी तक ट्रीटमेंट नहीं हुआ है।

नदी नालों में उफान आने पर कई स्थानों पर सड़कों का क्षतिग्रस्त हो जाना तय है। ऐसे में बरसात का मौसम मुख्य मार्गों के अलावा संपर्क मार्गों के लिए भी परेशानी का सबब होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें