पहाड़ों में तेज बारिश, मैदानों में भी बढ़ेगी ठिठुरन
पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश का तेज दौर रहने पर ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बढ़ने के साथ मैदानी क्षेत्रों में भी इसका असर पहुंचने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार सात अक्तूबर को देहरादून समेत अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में गर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि पर्वतीय इलाकों में बारिश के साथ 4200 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।