फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Alert: चारधाम यात्रा पर आने वाले मौसम का हाल जरूर जान लें, भूस्खलन के खतरे को देखते हुए एडवाइजरी जारी

Fri, 24 Jun 2022 09:54 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आने वाला समय थोड़ा चुनौती भरा हो सकता है। प्री मानसून उत्तराखंड में दस्तक दे चुका है। पर्यटन विभाग ने एडवाइजरी जारी की है, जिसमें यात्रियों से मौसम के हिसाब से यात्रा करने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन
केदारनाथ यात्रा 2022, चारधाम यात्रा 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में चल रही चारधाम यात्रा के बीच पर्यटन विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें अपील की गई है कि यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्री मौसम का हाल जानकर ही अपनी यात्रा को आगे बढ़ाएं। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि इस यात्रा सीजन में अब तक चारों धामों में से यमुनोत्री धाम में तीन लाख से ज्यादा, गंगोत्री धाम में चार लाख से ज्यादा, केदारनाथ धाम में सात लाख से ज्यादा और बदरीनाथ धाम में आठ लाख से ज्यादा यात्री दर्शन के लिए आ चुके हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 95 हजार हेमकुंड साहिब के यात्रियों को भी जोड़ दिया जाए तो अब तक 23 लाख 80 हजार 448 यात्री उत्तराखंड में यात्रा सीजन के दौरान पहुंच चुके हैं। उन्होंने यात्रा के मद्देनजर पर्यटन विकास परिषद परिसर में बने चारधाम यात्रा कंट्रोल रूम का भी जायजा लिया।

ये भी पढ़ें...IAS Ramvilas Yadav: विजिलेंस दफ्तर में पूछताछ के दौरान रामविलास बोले- ‘मैं तो जवाब बाद में दूंगा, पत्नी को ज्यादा जानकारी’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यात्रियों की संख्या में कमी जरूर आई है, लेकिन श्रद्धालुओं की भीड़ अभी भी धामों में नजर आ रही है। चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आने वाला समय थोड़ा चुनौती भरा हो सकता है। प्री मानसून उत्तराखंड में दस्तक दे चुका है। पर्यटन विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें यात्रियों से मौसम के हिसाब से यात्रा करने को कहा जा रहा है। यात्रियों से यह भी अनुरोध किया जा रहा है कि वह अपने साथ गर्म कपड़े लेकर चलें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें