फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

High Alert: यात्रियों से अपील, अगले चार दिन भारी बारिश, इस नंबर पर मौसम-मार्गों की जानकारी लेकर ही आएं उत्तराखंड

Sat, 18 Jun 2022 04:58 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

मौसम विभाग ने चारधाम समेत अनेक जिलों में बारिश या भारी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है। इसके साथ ही भारी बारिश के आसार वाले जिलों में हल्का भूस्खलन, चट्टान गिरने, सड़कें बंद होने, नदी-नालों में पानी बढ़ने आदि की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
तीर्थयात्री - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए पर्यटन विभाग ने तीर्थयात्री-पर्यटकों से सतर्क रहने की अपील की है। कहा है कि उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) में बने कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 1364 या मौसम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से मौसम व मार्गों की पूर्ण जानकारी लेने और पंजीकरण कराने के बाद ही उत्तराखंड आएं।

विज्ञापन


आज शनिवार से अगले चार दिनों के दौरान प्रदेश में मौसम बदला रहेगा। मौसम विभाग ने चारधाम समेत अनेक जिलों में बारिश या भारी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है। इसके साथ ही भारी बारिश के आसार वाले जिलों में हल्का भूस्खलन, चट्टान गिरने, सड़कें बंद होने, नदी-नालों में पानी बढ़ने आदि की चेतावनी जारी की है।

इसी के चलते पर्यटन विभाग ने तीर्थयात्री-पर्यटकों से सतर्कता बरतने की अपील की है। यह भी कहा गया है कि यात्रा पर आ रहे तीर्थयात्री ऊनी कपड़े, छाता, रेनकोट, वाटरप्रूफ ट्रेकिंग शूज, चलने के लिए छड़ी, टोपी, दस्ताने आदि अपने साथ रखें।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

21.65 लाख लोग पहुंच चुके चारधाम

बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक यात्रा शुरू होने से अब तक चारों धामों में 21.65 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। बदरीनाथ में 7.55 लाख, केदारनाथ में 7.34 लाख, गंगोत्री में 3.84 लाख, यमुनोत्री धाम में 2.92 लाख तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। हालांकि अब चारों धामों में यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ सामान्य होने लगी है। 

ये भी पढ़ें...Agnipath Protest: अग्निपथ को लेकर उबाल, हरिद्वार में जुटे देशभर के किसान, राकेश टिकैत के नेतृत्व में निकाला पैदल मार्च
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें