फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को हमने न्याय दिलाया, कांग्रेस निकाल रही पापों की यात्रा : धामी

विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ीसैंण। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सत्र से एक दिन पहले कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमारे राज्य की बेटी अंकिता को हमने न्याय दिलाया, दोषियों को जेल पहुंचाया। कांग्रेस अब केवल अपने पापों की यात्रा निकाल रही है। उन्होंने सदन में कुछ नई घोषणाओं और पुरानी योजनाओं का बजट बढ़ाने की बात कही।
विज्ञापन

मंगलवार से शुरू होने जा रहे विधानसभा सत्र के लिए पहुंचे सीएम धामी ने कहा कि प्रदेशभर में कांग्रेस के क्या हालात हैं, किसी से छुपे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिसे न्याय यात्रा का नाम दे रही है, वह उसके पापों की यात्रा है। हमने पांच साल काम किया है, वह जनता के सामने हैं। उसी काम को लेकर हम जनता के बीच जा रहे हैं, लगातार तीसरी विजय सुनिश्चित करने के लिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का काम केवल घेरने का ही है। हमारा ध्यान विकास पर है, उनका काम इसे रोकने पर है।
सीएम धामी ने कहा कि भराड़ीसैंण में डैम बनाने समेत कई योजनाएं हैं, जिन पर काम होना बाकी है। उन्होंने कहा कि अनुपूरक बजट में हम पुरानी योजनाओं में बजट बढ़ाएंगे, ताकि समय से परवान चढ़ सकें। इसके अलावा कुछ नई घोषणाएं भी सदन में करने की योजना है। सीएम धामी ने साफ किया कि विपक्ष के पास कोई मुद्दे नहीं हैं। फिर भी उनके बेतरतीब और बेवजह के मुद्दों पर सरकार पूरा जवाब देगी।
विज्ञापन

-
हाईवे की सड़कों के गड्ढे भरे
सीएम धामी ने कहा कि प्रदेशभर में नेशनल हाईवे के गड्ढे भरे जा चुके हैं। जो रह गए हैं, उनपर काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि दूसरे रास्तों के जो गड्ढे हैं, उन्हें भरने के निर्देश दे दिए गए हैं। जल्द ही प्रदेशभर की सड़कें यातायात के लिए पूरी तरह सुगम हो जाएंगी। वहीं, रुद्रप्रयाग के बाईपास टनल को भी ट्रायल आधार पर शुरू करने के निर्देश दिए हैं जो कि माहभर में पूरी तरह से शुरू हो जाएगा।

राहुल के मित्र बता रहे घुसपैठिया
सीएम धामी ने कहा कि जनता देख रही है कि राहुल गांधी के परम मित्र उत्तराखंड वालों को घुसपैठिया कहकर संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी या कांग्रेस इसका कोई जवाब देने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें