फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला बनकर जल समाधि लेने निकला यह युवक

Mon, 24 Feb 2014 01:28 PM IST
अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी में ज्ञानसू बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष ज्ञानचंद रमोला ने महिला का वेश धर जलाशय में कूदने का प्रयास किया लेकिन स्थानीय लोगों ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन


जल पुलिस के जवान तैनात थे
बाढ़ सुरक्षा कार्य कराए जाने की मांग को लेकर जल समाधि लेने की रमोला की धमकी के मद्देनजर रविवार को प्रशासन सुबह से ही सतर्क रहा। बैराज क्षेत्र में भारी पुलिस बल और संसाधनों से लैस जल पुलिस के जवान तैनात कर दिए थे।

पढ़ें, सत्ता की भूखी है बीजेपीः राहुल गांधी

मौके पर पहुंचे भटवाड़ी के एसडीएम केके सिंह ने प्रभावित क्षेत्र की जनता को समझाने का प्रयास किया। नहीं मानने पर दो घंटे बाद डीएम को भी आना पड़ा। डीएम श्रीधर बाबू अद्दांकी ने 10 मार्च तक धरातल पर काम शुरू कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


महिला के वेश में मंदिर पहुंचे
ज्ञानचंद रमोला सुबह से ही अपना मोबाइल फोन बंद कर गायब हो गए थे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के दल बल के साथ लौटने के बाद दोपहर डेढ़ बजे रमोला महिला के वेश में नर्मदेश्वर मंदिर पहुंचे।

पढ़ें, देहरादून में राहुल छीन लेंगे इनकी कुर्सी

उन्होंने यहां से बैराज जलाशय में कूदने का प्रयास किया, लेकिन स्थानीय लोगों ने उन्हें रोक लिया। इसी बीच प्रशासन से लिखित आश्वासन लेकर पहुंचे समिति के लोगों ने भी उन्हें समझाकर निर्णय बदलने के लिए मनाया।

पढ़ें, घर बैठे ऐसे दूर करें वोटर कार्ड की गड़बड़ी

इस दौरान रविंद्र जोशी, किशन सिंह पंवार, शिव सिंह पंवार, बुद्धि सिंह कुमाईं, विजेंद्र नौटियाल, हरीश डंगवाल, अरविंद उनियाल, फूलदेई चौहान, पुलम सिंह पंवार, सुंदर नारायण मिश्रा मौजूद थे।

रमोला को ढूंढ नहीं पाई पुलिस
पुलिस एवं प्रशासन रविवार सुबह से ही जल समाधि का ऐलान करने वाले ज्ञानचंद रमोला की तलाश में जुटे थे। वे कई बार उनके घर भी गए, लेकिन रमोला का कुछ पता नहीं लगा। जबकि रमोला महिला वेश धारण कर अपने घर में ही मौजूद थे।

शुरू हुए लोगों को बहलाने के प्रयास
ज्ञानचंद रमोला के आत्मघाती कदम की चेतावनी का असर रविवार सुबह से ही दिखने लगा। जनता को बहलाने के लिए बैराज क्षेत्र में सुबह ही पत्थर तोड़कर रोड़ी तैयार करने का काम शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन


पढ़ें, इस 'छिपी' हुई दवा ने किया गरीबी का इलाज

हालांकि कंपनी के प्रतिनिधि ने स्पष्ट किया कि बिना क्रशर लगाए इस कार्य को समय पर पूरा करना संभव नहीं होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें