फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नाला निर्माण के लिए रोका पानी, पानी के ऊपर जमा हुआ कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
I-उप नगर आयुक्त ने सिंचाई विभाग के ठेकेदार को दी मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी
विज्ञापन

I
I तिलकरोड पर स्थित मन्नुगंज नाले में काम कराने के लिए सिंचाई विभाग ने नाला के पानी रोककर उसे पाइप के जरिये निकालना शुरू कर दिया, लेकिन पाइप छोटा होने के कारण पानी पूरा नहीं निकल पा रहा है। इससे नाला ओवरफ्लो होने की स्थिति में है और पानी के ऊपर कूड़ा भी तैरने लगा है। सूचना पर पहुंचे उप नगर आयुक्त ने जाल लगाकर कूड़ा रोकने की बात कही है। उन्होंने व्यवस्था नहीं होने पर ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी है।I
I
I
Iदरअसल, मन्नुगंज नाले को पक्का करने के लिए काम किया जा रहा है। नाला निर्माण में कोई बाधा न हो, इसलिए सिंचाई विभाग ने नाले का पानी रोक दिया।साथ ही पानी निकालने के लिए एक पाइप डाला गया, लेकिन जितना पानी नाले में आ रहा है, उसके सापेक्ष पाइप छोटा है। इस वजह से पानी ओवरफ्लो होने की स्थिति में है। इससे लोगों के घरों पानी घुसने की भी आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iनाले में तैर रहा कूड़ा
I
I
I
Iदूसरी समस्या यह है कि नाले में लोग कूड़ा फेंकते हैं। जहां पानी रोका गया है वहां पानी के ऊपर कूड़ा तैर रहा है। मामले में दो दिन पूर्व विधायक ने भी इस संबंध में नगर निगम के अधिकारियों को कड़ी चेतावनी भी दी थी। जिसके बाद उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने सिंचाई विभाग के ठेकेदार को नाले में कुछ दूर पहले जाल लगाकर सारा कूड़ा रोकने की बात कही है। साथ ही निर्देश दिए कि ऐसे व्यवस्था की जाए ताकि पानी आसानी से निकल जाए।
I
I
I
I
I
Iयदि समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कार्यदायी संस्था के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। - गोपाल राम बिनवाल, उप नगर आयुक्तI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें