फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल ऐप पर मिलेगा पानी-सीवर कनेक्शन

Wed, 08 Apr 2015 04:04 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
अब पानी और सीवर से जुड़ी परेशानियों के लिए आपको जल संस्थान कार्यालय के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन


संस्थान ने अपने मोबाइल एप्लीकेशन को अपडेट कर कई महत्वपूर्ण सुविधाएं जोड़ी हैं। इससे कनेक्शन आवेदन, बिल भुगतान, शिकायतों के साथ नियमित अलर्ट भी हासिल किए जा सकेंगे।

जल संस्थान ने लोगों की सुविधा के लिए मोबाइल एप्लीकेशन तो साल भर पहले लांच कर दिया था, लेकिन कई जरूरी फीचर्स अब जोड़े गए हैं। जल संस्थान के सचिव प्रशासन सुबोध कुमार ने बताया, अब उपभोक्ता जल संस्थान का ऐप डाउनलोड कर सभी काम ऑनलाइन कर सकेंगे।
विज्ञापन


घर बैठे पानी-सीवर कनेक्शन मंजूर होने के साथ ऑनलाइन भुगतान हो सकेगा। बस कनेक्शन संबंधी जरूरी दस्तावेज स्कैन कर अटैच करने होंगे। इसके अलावा ऐप को लगाचार अपडेट किया जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन

इस तरह करें डाउनलोड

जल संस्थान के मोबाइल ऐप को डाउनलोड करने के लिए उत्तराखंड शासन के वेब पोर्टल एनआईसी में ऐप्स सेक्शन खोजें।
इसमें जल संस्थान का ऐप यूजेएस (उत्तराखंड जल संस्थान) दिखेगा। इसे क्लिक कर डाउनलोड कर लें। ऐप में कुल छह सेक्शन हैं। इसमें माई इंफो में उपभोक्ताओं से जुड़ी जानकारी होगी। बिल एंड पे, कनेक्शन स्टे्टस, कंपलेंट स्टेट्स, पे ऑनलाइन, अपडेट मोबाइल एंड ई-मेल के विकल्प नजर आएंगे। जरूरत के मुताबिक इन्हें कोई भी इस्तेमाल कर सकता है।

ऐप पर पाएं यह सुविधाएं
1. पानी-सीवर कनेक्शन आवदेन के साथ स्टेटस भी देखा जा सकेगा।
2. बिलों के ऑनलाइन भुगतान के साथ कंपलेंट बॉक्स के जरिए परेशानी भी दर्ज करा सकेंगे।
3. ऐप में मोबाइल नंबर और आईडी फीड करने के बाद सभी जानकारियां मोबाइल और मेल के जरिए भी हासिल की जा सकेंगी।
4. संस्थान की ओर से ऐप के जरिए उपभोक्ताओं को नियमित रूप से अलर्ट्स भी भेजे जाएंगे।
5. अलर्ट्स के जरिए लोगों को बिल भुगतान तिथि, भुगतान राशि और हेल्पलाइन पर उनकी शिकायत का स्टेटस बताया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें