फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंक में भर रहा पानी, घरों में पीने को तरस रहे लोग

Wed, 17 Feb 2016 08:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
टर्नर रोड गली नंबर-एक में चार साल पहले नलकूप लगा। इस नलकूप से रोजाना त्रिमूर्ति विहार का ओवर हैड टैंक भर रहा है पर पानी इससे आगे यानी जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच रहा है। इसकी वजह विभागों के बीच तालमेल का नहीं होना है। उपभोक्ताओं का कहना है कि जब तक पानी नहीं मिलेगा, बिल भी जमा नहीं करेंगे।
विज्ञापन


देहरादून के क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में करीब एक साल से पानी की किल्लत बढ़ गई है। पहले ही क्षेत्र में पानी की कमी थी। पिछले साल जैसे ही आसारोड़ी का नलकूप सूखा तो लोग बूंद-बूंद पानी को तरस गए। जल संस्थान की ओर से आसारोड़ी में दूसरी जगह नया नलकूप लगाया गया लेकिन वो भी फेल हो गया।

बिल जमा करने से किया मना
लोगों की मांग पर चार साल पहले टर्नर रोड स्थित गली नंबर-1 में नलकूप लगाया गया था पर यहां से भी अब तक कोई राहत नहीं मिल पाई है। क्षेत्रवासियों के सब्र का बांध अब टूट गया है, इन लोगों ने पानी का बिल जमा करने से मना कर दिया है साथ ही आंदोलन की चेतावनी दे डाली है।
विज्ञापन


पेयजल निगम से करीब पांच साल पहले जब नलकूप लगाने की मांग की गई थी तो उन्होंने भूमि की समस्या बताई थी। कैंट बोर्ड के अधिकारियों से लड़कर स्ट्रीट नंबर-1 में जैसे-तैसे भूमि का इंतजाम किया गया। नलकूप लगा लेकिन चार साल बाद भी पानी नहीं मिला।
-महेश पांडे, भाजपा नेता

निगम की ओर से नलकूप हैंडओवर क्यों नहीं हो पाया। इस मामले को दिखवाया जा रहा है। इस संबंध में यदि जल संस्थान वालों के कोई सवाल हैं तो उन्हें भी संतुष्ट किया जाएगा।
-सुजीत कुमार विकास, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम

नलकूप लगाने के बाद कनेक्शन शिफ्ट करने का काम भी पेयजल निगम को ही करना था। जैसे ही निगम का काम पूरा हो जाएगा। नलकूप ले लिया जाएगा और उपभोक्ताओं को पानी दिया जाएगा।
विज्ञापन

-राजेंद्र रोहेला, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें