फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ा खतरा, उत्तराखंड में इस बांध से पानी हुआ ओवरफ्लो

Fri, 13 Jun 2014 04:31 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में ब्यास का जलस्तर बढ़ने के बाद छात्रों के बहने की घटना के बाद एनएचपीसी के धौलीगंगा पावर प्रोजेक्ट के महाप्रबंधक वीके सिंह ने गुरुवार को अलर्ट जारी कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि धौलीगंगा का जल स्तर बढ़ने लगा है। इस कारण छिरकिला बांध से पानी ओवरफ्लो होने लगा है।

ऐसी स्थिति में छिरकिला बांध से किसी भी समय पानी छोड़ा जा सकता है। उन्होंने सचेत किया कि पानी छोड़ने से पहले अलार्म तो बजाया जाएगा लेकिन यह अलार्म दूर तक नहीं सुनाई देगा।

नदी के किनारे न जाएं

उन्होंने धारचूला, जौलजीबी समेत अन्य इलाकों के लोगों को अलर्ट किया है कि न तो वे खुद नदी के किनारे जाएं और ना ही अपने जानवरों को वहां ले जाएं।

उल्लेखनीय है कि धौली तवाघाट में महाकाली में मिल जाती है। वहां से महाकाली का जलस्तर बढ़ने लग जाएगा।

यह नदी जौलजीबी, झूलाघाट, पंचेश्वर और टनकपुर होते हुए आगे बढ़ती है। इस कारण सभी इलाकों के लोगों को अलर्ट किया जा रहा है।

एसएसबी के गोठी ट्रांजिट कैंप को खतरा

डीडीहाट में महाकाली का जलस्तर बढ़ने से गोठी स्थित 11वीं वाहिनी एसएसबी के ट्रांजिट कैंप के भवन खतरे की जद में हैं।

एसएसबी अधिकारियों ने अलर्ट जारी कर इस बाबत जिलाधिकारी को सूचित कर दिया है। एसएसबी के गोठी स्थित ट्रांजिट कैंप को पिछले साल जून में काफी नुकसान हुआ था।

ट्रांजिट कैंप के पास बना शौचालय बह गया था। इस बार ग्लेशियर पिघलने से महाकाली का जलस्तर बढ़ गया है और नदी फिर से किनारों को काटने लगी है।
विज्ञापन

सुरक्षा के तत्काल उपाय करने की मांग

गोठी में नदी के किनारे तटबंधों के निर्माण का काम धीमी गति से चल रहा है। एसएसबी के सेनानी एसडी शेरखाने ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर ट्रांजिट कैंप के भवनों की सुरक्षा के तत्काल उपाय करने की मांग की है।

उन्होंने बताया कि ट्रांजिट कैंप में हर समय कम से कम 100 जवान रहते हैं। खतरे को देखते हुए सभी को अलर्ट किया गया है। साथ ही रात के समय गश्त में रहने वाले जवानों से नदी का रुख भांपते रहने को कहा गया है।

यह भी आशंका है कि पिछले साल जिन स्थानों पर जमीन खिसकी थी, वहां इस बार भी बारिश के समय तबाही हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें