फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल निगम सेवानिवृत कर्मचरी दो मार्च से अनशन पर

Sun, 28 Feb 2016 08:33 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पेयजल निगम सेवानिवृत्त कर्मचारी एसोसिएशन की एक बैठक आराघर चौक के समीप स्थित मॉडल कालोनी में हुई। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश भंडारी ने कहा कि दिसंबर माह से अब तक सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन नहीं मिली है।
विज्ञापन


एसीपी के लाभ का भुगतान नहीं किया गया है। मंडलीय लेखाकारों की वेतन विसंगति दूर नहीं की जा रही है। कहा कि यदि इन सब मांगों का हल एक मार्च तक नहीं निकाला गया तो दो मार्च से मोहिनी रोड स्थित पेयजल निगम मुख्यालय पर आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा।

एसोसिएशन के महामंत्री एलपी रतूड़ी ने कहा कि वर्ष 2002-03 से 2015-06 तक निगम करीब 195 करोड़ रुपये के घाटे में आ गया है। कहा कि इसके लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर जांच की मांग की जाएगी।
विज्ञापन


वक्ताओं ने प्रबंध निदेशक भजन सिंह को हटाए जाने की मांग की। इस मौके पर जीपी त्यागी, एएच फारूखी, सतीश त्यागी, लल्लन दुबे, चंद्रमणि, विक्रम सिंह राणा, जीपी जोशी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें