फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल निगम ने आठ महीने से नहीं दिया उपभोक्ताओं को पानी का बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
आरकेडिया और ईस्ट होपटाउन क्षेत्र के उपभोक्ताओं को आठ महीने से पानी का बिल ही नहीं मिला है। क्षेत्रवासियों ने शनिवार को महाप्रबंधक पेयजल निगम को ज्ञापन प्रेषित कर तत्काल समय से बिलिंग करने की मांग की है। ऐसा न होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

दरअसल, आरकेड़िया, ईस्टहोपटाउन, चंद्रबनी, मेहूंवाला आदि क्षेत्रों की पेयजल व्यवस्था पहले जल संस्थान के हाथ में थी। लेकिन इन क्षेत्रों के लिए मेहूंवाला पेयजल कलस्टर योजना के तहत नई लाइन बिछाई जा रही है। जिसके कमान सरकार ने पेयजल निगम को सौंपी है। योजना के साथ ही इन क्षेत्रों की पेयजल व्यवस्था भी अब जलनिगम के हाथों में हैं। लेकिन जब से इन क्षेत्रों की पेयजल व्यवस्था पेयजल निगम के हाथों में आई है, यहां उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दो साल होने हो है, लेकिन अभी तक पेयजल निगम पानी के बिलों की व्यवस्था तक ठीक से नहीं कर पाया है। वर्तमान में ही आठ माह बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक निगम ने उपभोक्ताओं अप्रैल से लेकर नंवबर तक को पानी का बिल नहीं भेजा है। चूंकि अब अप्रैल से पानी की नई दरें लागू होनी थी, और सरकार ने इन दरों को कम कर दिया था। इसलिए अब जो बिल आने हैं, उन्हें ठीक करने के लिए उपभोक्ताओं को चक्कर काटने पड़ेंगे।
इस संबंध में शनिवार को सामाजिक कार्यकर्ता बीरू बिष्ट के नेतृत्व में स्थानीय लोग पेयजल निगम के महाप्रबंधक सीताराम से मिले। उन्होंने महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर उपभोक्ताओं को समय से बिल उपलब्ध कराने की मांग की। ऐसा न होने पर उन्होंने पेयजल निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है। वहीं इस संबंध में महाप्रबंधक सीता राम ने आश्वासन दिया कि जल्द ही बिलों के वितरण की व्यवस्था में सुधार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें