फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में भी ‘वेस्ट एनर्जी प्लांट’ लगाने की तैयारी, पीसीबी ने पर्यावरण मंत्रालय मांगी अनुमति

Mon, 21 Oct 2019 08:22 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाल, देहरादून

सार

  • रुड़की में प्लांट लगाने का है प्रस्ताव, पहले दून में लगाया जाना था वेस्ट एनर्जी प्लांट
     
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र की तर्ज पर अब उत्तराखंड में भी वेस्ट एनर्जी प्लांट लगाने की तैयारी है। योजना को धरातल पर उतारने के लिए राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से वेस्ट एनर्जी प्लांट लगाने को लेकर अनुमति मांगी है।

विज्ञापन


राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव एसपी सुबुद्धि ने बताया कि वेस्ट एनर्जी प्लांट लगाने को लेकर प्रस्ताव तैयार कर केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को भेजा गया है।

दिलचस्प यह है कि देहरादून में ‘वेस्ट एनर्जी प्लांट’ लगाने को लेकर शीशमबाड़ा में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट संचालित करने वाली कंपनी ने नगर निगम को प्रस्ताव दिया था कि वह वेस्ट एनर्जी प्लांट लगाने को लेकर तैयार है। कंपनी की ओर से इस संबंध में सर्वे भी कराया गया था, लेकिन बाद में यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो अब नए सिरे से वेस्ट एनर्जी प्लांट लगाने की तैयारी है और इसे रुड़की या फिर हरिद्वार में लगाया जा सकता है। इसके लिए पीछे तर्क दिया जा रहा है कि यदि इसे हरिद्वार या फिर रुड़की में लगाया जा सकता है तो प्लांट को रुड़की, हरिद्वार व ऋषिकेश जैसे शहरों से निकलने वाले कूड़ा करकट का इस्तेमाल कर अधिक से अधिक बिजली बनायी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें