फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई: सर्वानंद घाट पर अनशन पर बैठे यति नरसिंहानंद गिरफ्तार, अमर्यादित टिप्पणी पर युवती ने कराया था केस

Sat, 15 Jan 2022 10:22 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

निरंजनी अखाडा मायापुर रोड की रहने वाली लॉ छात्रा की शिकायत रुचिका ने यति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि गाजियाबाद के डासना स्थित देवी मंदिर के महंत यति ने विशेष समुदाय की महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी।
विज्ञापन
यति नरसिंघा नंद की गिरफ्तारी के बाद नगर कोतवाली के बाहर प्रदर्शन करते समर्थक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समुदाय विशेष महिलाओं के खिलाफ अमर्यादित भाषा बोलते के आरोपी जूना अखाड़े के महामंडलेशर यति नरसिंहानंद को पुलिस ने शनिवार रात गिफ्तार कर लिया। यति सर्वानंद घाट पर वसीम रिजवी की गिरफ्तारी के विरोध में अनशन पर बैठा था। 

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के निरंजनी अखाडा मायापुर रोड की रहने वाली लॉ छात्रा की शिकायत रुचिका ने यति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि गाजियाबाद के डासना स्थित देवी मंदिर के महंत यति ने विशेष समुदाय की महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। जिसके बाद शनिवार की रात पुलिस ने सर्वानंद घाट से यति नरसिंहानंद को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी डॉ योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि यति नरसिंहानंद के खिलाफ दर्ज हुए तीसरे मुकदमे में उनकी गिरफ्तारी की गई है

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें