फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ट्रेन के इंजन पर चढ़कर सेल्फी ले रहा था युवक, करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलसा

Sun, 11 Jun 2023 07:24 AM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

हर्ष (20 वर्ष) रात करीब एक बजे रेलवे स्टेशन पर आया था। यहां प्लेटफार्म नंबर एक पर गाड़ी की शंटिंग के लिए एक डीजल इंजन खड़ा था। हर्ष इंजन पर चढ़ा और सेल्फी लेने लगा। तभी ऊपर से गुजरने वाली 25 हजार वोल्ट के करंट ने उसे चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रेन के इंजन पर सेल्फी लेने के चक्कर में एक युवक ऊपर से गुजरने वाली लाइन की चपेट में आ गया। इससे वह करीब 70 फीसदी झुलस गया। युवक को कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन, डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। हादसे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


जीआरपी थाने के प्रभारी एसएचओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि हर्ष (20 वर्ष) पुत्र सतीश कुमार निवासी वनस्थली, बल्लूपुर चौक शुक्रवार रात करीब एक बजे रेलवे स्टेशन पर आया था। यहां प्लेटफार्म नंबर एक पर गाड़ी की शंटिंग के लिए एक डीजल इंजन खड़ा था।

बात करने की हालत में भी नहीं युवक
हर्ष इंजन पर चढ़ा और सेल्फी लेने लगा। तभी ऊपर से गुजरने वाली 25 हजार वोल्ट के करंट ने उसे चपेट में ले लिया। करंट उसके हाथ से होते हुए पेट से बाहर निकला। प्लेटफार्म पर गिरे हर्ष को वहां मौजूद कर्मचारियों ने इमरजेंसी 108 से कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun: कर्मचारियों को शून्य से दो अंक मिले तो मिलेगी प्रतिकूल प्रविष्टि, ऑनलाइन एसीआर को लेकर निर्देश जारी
विज्ञापन


शनिवार को उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। रात में एक बजे यहां कोई ट्रेन आती जाती नहीं है। ऐसे में युवक यहां पर क्या करने आया था, इसके बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। अभी वह बात करने की हालत में भी नहीं है। उसके परिजनों से बात करने की कोशिश की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें