फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दो दिन में नालियां साफ न होने पर तालाबंदी की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत के लोगों ने जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य राजमार्ग पर स्थित शिव मंदिर के सामने नालियां चोक पड़ी हैं। बारिश होने पर पानी सड़क पर बहने लगता है। इससे सड़क पर जलभराव हो जाता है। लोगों ने दो दिन में नालियां साफ न होने पर नगर पंचायत कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी दी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अधिशासी अधिकारी एमएल शाह को ज्ञापन सौंपते हुए राज्य आंदोलनकारी अमित पंवार ने बताया कि जलभराव वाले सड़क से औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिक के साथ ही विभिन्न स्कूलों छात्र आवागमन करते है। उन्हें काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। दुकानदारों ने भी नालियों के ऊपर अतिक्रमण कर रखा है। इस कारण नगर पंचायत नालियों की सफाई नहीं करवा पा रहा है। ज्ञापन सौंपने वालों में सुशील कुमार कश्यप, अनुपम, ज्ञान सिंह पंवार, दीपक, हरीश बिष्ट, अशोक नेगी, संजीव उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें