उत्तराखंड व यूपी पुलिस का ईनामी बदमाश श्रीनगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश हत्या के दो मुकदमों में फरार चल रहा था। कोतवाली पुलिस की सफलता पर एसएसपी ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। बृहस्पतिवार देर शाम कोतवाली पुलिस ने नियमित गश्त के दौरान डांग बैंड के समीप शक के आधार पर एक युवक की तलाशी ली।
युवक से चाकू बरामद होने पर पुलिस उसे कोतवाली ले आई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अरविंद पुत्र प्रेमलाल निवासी उतरों (पोखरी) जिला चमोली निवासी बताया। कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि अरविंद का रिकार्ड खंगालने पर पता चला कि इसके खिलाफ यूपी के बागपत कोतवाली व जोशीमठ राजस्व पुलिस में हत्या के दो मुकदमें दर्ज हैं।
इन दोनों मामलों अरविंद फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार अरविंद ने वर्ष 2008 में अपने भाई संदीप व बहनोई ओमवीर के साथ बहिन के ससुर की अपहरण के बाद हत्या कर दी थी।