फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसरो में चंद्रयान की लैंडिंग देखना चाहते हैं तो सरकार ने दिया ये मौका

Wed, 21 Aug 2019 11:48 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
चंद्रयान-2 ने भेजी धरती की पहली तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

चंद्रयान-2 शिखर की ओर बढ़ रहा है। सात सितंबर तक इसके चंद्रमा पर लैंड होने का अनुमान है। आठवीं से 12वीं तक के छात्रों के पास इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने का मौका है। सरकार ने चंद्रयान-2 क्विज शुरू की है। चंद्रयान-2 को लेकर सभी राज्यों को पत्र भेजा गया है।

विज्ञापन


यह ऑनलाइन क्विज है, जिसमें 25 अगस्त तक हिस्सा लिया जा सकता है। चंद्रयान-2 क्विज में सवालों के जवाब देने वालों को इसरो में बैठकर चंद्रयान की लैंडिंग देखने का मौका मिलेगा। प्रत्येक राज्य से दो-दो विजेताओं को यह मौका मिलेगा। 

ऐसे लें क्विज में हिस्सा
सबसे पहले वेबसाइट quiz.mygov.in पर जाएं। यहां लॉगिन टू प्ले क्विज के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद लॉगिन करें। पूरी जानकारी भरने के बाद क्विज शुरू हो जाएगी। इसमें 20 सवालों के जवाब देने होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें