फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: ऋषिकेश लक्ष्मण झूला के पास गिरी दीवार, मलबे में दबे दो साधु, एक को बचाया, दूसरे की मौत

Thu, 10 Aug 2023 09:40 AM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

उत्तराखंड के चार जिलों में मौसम विभाग ने अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। उधर, ऋषिकेश में एक दीवार गिरने से  दो साधु मलबे में दब गए, जिनमें से एक की मौत हो गई। 
विज्ञापन
मलबे से निकाले गए शख्स को अस्पताल ले जाते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला चौरासी कुटिया के पास गुरुवार सुबह एक दीवार गिर गई। मलबे में दो साधु दब गए। आनन-फानन आसपास के लोगों ने एक साधु को निकाल लिया, जबकि दूसरी की तलाश की जा रही थी। कुछ देर बाद एसडीआरएफ ने दूसरे साधु का शव बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, लक्ष्मण झूला चौरासी कुटिया के पास गुरुवार की सुबह साढ़े छह बजे एक दीवार गिर गई। दीवार के मलबे की चपेट में दो साधु आ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।इनमें से एक साधु को तो बचा लिया गया, लेकिन दूसरे साधु की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: सीएम धामी ने अधिकारियों से जाने आपदा के हालात, मौसम ठीक रहा तो आज करेंगे हवाई दौरा
विज्ञापन
विज्ञापन


 उधर, गंगा चेतावनी रेखा से पार पहुंच गई है। फिर भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। अलाउसमेंट कर लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें