फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: सात फेरे में साथ निभाने का वादा, दहेज के 20 लाख पर बिगड़ी बात, फिर बिना दुल्हन लौटी बरात

Sun, 29 Nov 2026 12:05 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

शादी टूटने पर पीड़ित परिवार ने महिला हेल्पलाइन में शिकायत देकर दूल्हे समेत उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, वर पक्ष के लोगों ने वधू पक्ष पर गलत मांगें रखने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
दहेज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने की कस्में खाईं लेकिन शादी के कुछ घंटे बाद ही दहेज की मांग ने रिश्ते में दरार डाल दी। आरोप है कि दूल्हे और उसके परिजनों ने विदाई से पहले दुल्हन के परिवार से 20 लाख रुपये मांगे। रकम नहीं मिलने पर नवविवाहिता को दिल्ली ले जाने से इन्कार कर दिया। आखिरकार दुल्हन मायके में ही रह गई और बरात बिना दुल्हन के वापस लौट गई।

विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, देहरादून निवासी युवती का विवाह 27 नवंबर को दिल्ली निवासी युवक से गुरुद्वारे में हुआ था। विवाह की रस्में पूरी होने के बाद एक क्लब में मेहमानों के लिए प्रतिभोज आयोजित किया गया था। इससे पहले दूल्हा-दुल्हन एक ब्यूटी पार्लर में तैयार होने पहुंचे थे।

आरोप है कि यहां दूल्हे के भाई और भाभी ने दहेज में 20 लाख रुपये नहीं देने पर दुल्हन और उसके भाई को अपमानित किया। विदाई से पहले रकम का इंतजाम करने को कहा गया।शिकायतकर्ता के मुताबिक, शाम करीब आठ से साढ़े आठ बजे सभी लोग प्रतिभोज स्थल पहुंचे तो वहां भी दहेज की मांग को लेकर बातचीत हुई।
विज्ञापन


उत्तराखंड: रुद्रपुर में आरटीओ के बाहर दो कारों में चल रहा था फर्जीवाड़े का दफ्तर, दो गिरफ्तार

Trending Videos
विज्ञापन

दूल्हे पक्ष के परिजनों और रिश्तेदारों ने दुल्हन के माता-पिता, भाई और मामा से तत्काल 20 लाख रुपये देने को कहा। रकम नहीं देने पर नवविवाहिता को दिल्ली नहीं ले जाने की बात कही गई।दुल्हन पक्ष ने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई तो आरोप है कि दूल्हे पक्ष ने शादी तोड़ने की धमकी दी। इतना ही नहीं, बरातियों को भोजन करने से भी रोक दिया गया। शादी के प्रतिभोज के लिए तैयार भोजन भी बर्बाद हो गया।  

शनिवार को महिला हेल्पलाइन में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। इस मामले में दूसरे पक्ष से बात की गई तो उनके रिश्तेदारों ने बताया कि नशे में कुछ गलतफहमी हुई। वधू पक्ष की ओर से कई मांगें रखी गईं थीं उनमें से कुछ पूरी की गईं और कुछ पर एकराय नहीं बन पाई। वह चाहतें हैं कि दुल्हन की विदाई हो और वह अपने घर आए। एसपी सिटी शेखर सुयाल ने बताया कि पहले शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की जाएगी और दोनों पक्षों के बयान लिए जाएंगे। उसके बाद सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें