फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा झेलने वाले चारधाम ने दिखाई ताकत

Thu, 08 May 2014 10:25 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
आपदा में अपना बहुत कुछ गंवा चुके मतदाता ने अपने वोट को नहीं गंवा कर वोट की ताकत की मिसाल रखी है। आपदा प्रभावित पर्वतीय क्षेत्रों में मतदाता खासी तादात में मतदान केंद्रों तक पहुंचे।
विज्ञापन


उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जनपद के प्रभावित विधानसभा क्षेत्रों में शाम पांच बजे तक औसतन 54 फीसदी मतदान हुआ।

आपदा से सर्वाधिक प्रभावित केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में 59.27 फीसदी मतदान पांच बजे तक हो गया। चार धाम यात्रा से लेकर आपदा पुनर्निर्माण एवं पुनर्वास लेकर जनता के रूझान ईवीएम मशीन में दर्ज हो गए।

मतदान में दिखा आपदा का असर

जून 2013 की आपदा का असर मतदान में दिखा है। टिहरी संसदीय क्षेत्र के सर्वाधिक आपदा प्रभावित उत्तरकाशी की तीन सीटों यमनोत्री, गंगोत्री और पुरोला में शाम पांच बजे तक लगभग 55 फीसदी मतदान हुआ है।

मैदानी सीटों को छोड़ दें तो यह संसदीय सीट पर पांच बजे तक हुए 54.10 फीसदी से अधिक रहा। गंगोत्री धाम वाली विधानसभा गंगोत्री में 55.12 और यमनोत्री में 55.40 फीसदी मतदान हुआ।

पौड़ी संसदीय सीट पर 52.29 फीसदी मतदान के मुकाबले आपदा का सर्वाधिक मार झेलने वाले रुद्रप्रयाग जनपद में लगभग 56 फीसदी मतदान हुआ। केदारनाथ में 59.27 फीसदी मतदान तो रुद्रप्रयाग में 53.07 फीसदी मतदान हुआ।

बद्रीनाथ विधानसभा में 54 फीसदी मतदान

चमोली जनपद के बद्रीनाथ धाम वाली बद्रीनाथ विधानसभा में 54 फीसदी मतदान दर्ज हुआ, जबकि थराली विधानसभा में 47 और कर्णप्रयाग में 53.16 फीसदी मतदान हुआ।

आपदा का दंश झेलने वाले श्रीनगर विधानसभा में पांच बजे तक 51 फीसदी मतदान हुआ। आपदा का असर कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ जनपद के मतदाताओं में भी दिखा।

अल्मोड़ा लोकसभा सीट पर मतफीसदी 49.09 रहा जबकि धारचूला, डीडीहाट, पिथौरागढ़ और गंगोलीहाट में 52 फीसदी मतदान रहा। बागेश्वर जनपद की दो सीटों कपकोट और बागेश्वर में तो यह आंकड़ा 54 फीसदी पहुंच गया।
विज्ञापन

आपदा का मतदान पर असर

-टिहरी संसदीय क्षेत्र 54.10 फीसदी जबकि यमनोत्री गंगोत्री में 55.17 फीसदी
-पौड़ी संसदीय क्षेत्र 52.09 फीसदी जबकि केदारनाथ बद्रीनाथ का 58.28
-अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र 49.09 जबकि पिथोरागढ़ और बागेश्वर का 53 फीसदी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें