फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ धाम में अब नहीं होगी नेटवर्क प्रॉब्लम, Vodafone ने शुरू की 4G सेवा

Wed, 13 Jun 2018 07:01 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

11 हजार फीट की ऊंचाई पर भी अब आपको फुल 4 जी नेटवर्क मिल सकेंगे। वोडाफोन ने केदारनाथ धाम में यह सेवा शुरू कर दी है।

विज्ञापन


वोडाफोन ने मंदिर के पास अपनी 4जी साइट इंन्सटॉल की है। जिससे तीर्थयात्रियों को बेहतर नेटवर्क मिल सकेंगे। वोडाफोन के इस सुपर नेट से आप बिना किसी परेशानी के वॉइस और वीडियो कॉल कर सकेंगे। यह सेवा उन्हें 24 तीर्थयात्रियों को मिलेगी।

इस मौके पर वेस्ट यूपी बिजनेस हैड दिलिप कुमार गंटा ने कहा कि, इतनी ऊंचाई पर केदारनाथ धाम में 4 जी सेवा लांच करने वाली वोडाफोन पहली कंपनी है। हमें खुशी है कि अब तीर्थयात्री बिना किसी परेशानी के देश विदेश तक में बात कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाँच लाख श्रद्धालुओं को मिलेगा फायदा

vodafone 4G network launch
कहा कि हर वर्ष करीब पाँच लाख श्रद्धालु यहां आते हैं और इस सेवा से उनको लाभ होगा। उन्होंने बताया कि, वोडाफोन ने कुमाऊँ और गढ़वाल के देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, नैनीताल, चम्पावत, चमोली, उधम सिंह नगर, अल्मोड़ा समेत के कई पहाड़ी क्षेत्रों में अपने नेटवर्क को काफी मजबूत बनाया है।

वहीं पिछले एक साल में वोडाफोन ने पहाड़ी क्षेत्रों के 500 से अधिक लोकेशन पर 4G डेटा कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई है। कोशिश है कि अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में भी जल्द ही बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें