फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jolly Grant Airport: देहरादून-मुंबई के बीच शुरू हुई विस्तारा की अतिरिक्त फ्लाइट, ये रहेगा शेड्यूल

Wed, 17 May 2023 03:03 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट

सार

इंडिगो की 13, विस्तारा की दो और एअर इंडिया की दो फ्लाइट प्रतिदिन एयरपोर्ट पर लैंड होती हैं। विस्तारा की अतिरिक्त फ्लाइट शुरू होने से उसकी तीन फ्लाइटें शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विस्तारा एयरलाइंस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून-मुंबई के बीच आज बुधवार को विस्तारा एयरलाइंस की अतिरिक्त फ्लाइट शुरू हो गई है। विस्तारा ने 180 सीटर विमान से फ्लाइट शुरू की है। पहले दिन मुंबई से फ्लाइट फुल आई और फुल वापस गई। फ्लाइट सुबह नौ बजे के करीब आई और 10 बजे देहरादून से मुंबई के लिए दोबारा उड़ान भरी।

विज्ञापन


Jolly Grant Airport: देहरादून से गोवा के लिए 23 मई से शुरू होगी इंडिगो की सीधी फ्लाइट, ये रहेगा शेड्यूल
विज्ञापन


उपमहाप्रबंधक (प्रचालन) नितिन कादियान ने कहा कि देहरादून एयरपोर्ट पर दिल्ली व मुंबई के बीच आवाजाही करने वाले यात्रियों की संख्या काफी अधिक है। जिस कारण यात्री परेशान थे। फ्लाइट शुरू होने से देहरादून-मुंबई के बीच हवाई सफर करने वाले पैसेंजरों के पास एक और विकल्प मौजूद रहेगा।

किसकी कितनी हैं फ्लाइट

इंडिगो की 13, विस्तारा की दो और एअर इंडिया की दो फ्लाइट प्रतिदिन एयरपोर्ट पर लैंड होती हैं। विस्तारा की अतिरिक्त फ्लाइट शुरू होने से उसकी तीन फ्लाइटें शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें