फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ पर वायरल का हमला, एक की मौत

Mon, 23 Sep 2013 04:45 PM IST
अमर उजाला, नैनबाग (टिहरी)
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के टिहरी जौनपुर प्रखंड में वायरल के अटैक से एक और महिला की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग जहां वायरल पर नियंत्रण के दावे कर रही है, वहीं धरातल पर स्थिति इसके विपरीत है।
विज्ञापन


क्षेत्र के कई गांवों में अब भी दर्जनों लोग वायरल की गिरफ्त में है। बीमारी से लोगों में दहशत का माहौल है। विभाग ने तीन दिन में अलग-अलग गांवों से 12 ब्लड के सैंपल लिए थे।

टिहरी में फैला है वायरल
जिसमें से चार सैंपल जांच के लिए जौलीग्रांट अस्पताल भेजे गए है। पिछले एक पखवाडे़ से जौनपुर के ठलवाल गांव, बनोगी, चिलामू और कैंपटी में वायरल फैला हुआ है।
विज्ञापन


दर्जनों लोग बीमारी की चपेट में आकर घरों में बिस्तर पर पडे़ है। वायरल से पीड़ित चिलामू गांव निवासी सुभाष की पत्नी सीमा (24) ने रविवार शाम दून चिकित्सालय में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है।

वायरल से एक की मौत
उसे 20 सितंबर को उपचार के लिए विकासनगर चिकित्सालय ले गए थे। जहां से बीते दिन उसे दून चिकित्सालय में रेफर किया गया था।

इससे पहले 19 सितंबर को ठलवाल गांव की छह साल की लड़की रितिका और पांच सितंबर को बनोगी गांव की गुड्डी देवी की वायरल की चपेट में आने से मौत हो चुकी है।

चिकित्सकों की टीम गांवों में पंहुची
21 सितंबर को डिप्टी सीएमओ डा.बीएस रावत के नेतृत्व में चिकित्सकों की 10 सदस्यीय टीम प्रभावित गांवों में पहुंची थी। टीम ने 70 लोगों का परीक्षण कर 12 ब्लड सैंपल लिए थे। मगर विभाग अभी तक वायरल फैलने के कारणों का पता नहीं लगा सका है।

डिप्टी सीएमओ का कहना है कि गांवों में स्थिति अब सामान्य है। चिलामू गांव में आज भी डाक्टरों की टीम गई थी। वायरल से अब कोई पीड़ित नहीं है। वायरल अटैक का कारण उन्होंने मौसम परिवर्तन बताया।

उधर, बैल गांव के अर्जुन सिंह और परोगी के प्रधान विक्रम सिंह सजवाण ने बताया कि उनके गांव में अब भी प्रियांशु, जया देवी, केदार सिंह और मोहन सिंह वायरल से पीड़ित है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके गांवों में नहीं पहुंची है।
विज्ञापन


वायरल में रखे ध्यान
ठंडे पानी से न नहाए, पानी उबाल कर पीए, बदन से गीले कपड़ों को तुरंत उतार दे, हल्का बुखार आने पर डाक्टर को दिखाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें