फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: डीएम के आदेश का उल्लंघन पड़ा भारी, शराब की छह दुकानों के लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIडीएम ने शराब की दुकानों को एक सप्ताह में शिफ्ट करने के दिए थे आदेश
I
I
I
I यातायात में बाधक शराब की छह दुकानों को डीएम के आदेश का उल्लंघन भारी पड़ गया। डीएम ने दुकानों को शिफ्ट करने के आदेश दिए थे। बावजूद शराब की दुकानों को शिफ्ट नहीं किया गया। अब डीएम ने सभी छह दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। डीएम के आदेश के खिलाफ अनुज्ञापियों ने हाईकोर्ट में अपील की थी, इसे उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया। वहीं आबकारी आयुक्त ने भी डीएम के निर्णय पर सहमति जताई है।
I
I
I
Iसार्वजनिक स्थानों पर यातायात संचालन में बाधक बनी शराब की छह दुकानों को किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट करने के आदेश डीएम सविन बंसल ने जारी किए थे। यह दुकानें सिर्फ यातायात में ही बाधा नहीं बन रही थीं, बल्कि स्थानीय लोग भी इनका लगातार विरोध कर रहे थे। कानून व्यवस्था में बाधा व जनाक्रोश के चलते डीएम ने दुकानों को अन्यत्र शिफ्ट करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iडीएम ने अपने आदेश में कहा था कि सड़क हादसों व जाम के कारण जीएमएस रोड, बिंदाल पुल चकराता रोड-2, डालनवाला निकट परेड ग्रांउड, अधोईवाला चूना भट्टा देसी-विदेशी, करनपुर परेडग्राउंड स्थित मदिरा की दुकानों को एक सप्ताह के अंदर स्थानांतरित किया जाए। जिला प्रशासन के आदेश का पालन नहीं करने पर सभी दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें