फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विद्यालय के समायोजन के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sun, 13 Sep 2026 12:19 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड कालसी के जूनियर हाईस्कूल बेसोगीलानी के राजकीय इंटर कॉलेज में समायोजन किए जाने के फैसले के विरोध में शनिवार को क्षेत्रवासियों ने विद्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। क्षेत्र पंचायत सदस्य खतार राकेश तोमर उत्तराखंडी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रधानाचार्य को ज्ञापन सौंपकर विद्यालय का समायोजन रोकने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि विद्यालय बंद करने की कार्रवाई की गई तो क्षेत्रवासी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि जूनियर हाईस्कूल का राजकीय इंटर कॉलेज में समायोजन जनजातीय क्षेत्र के छात्रों के हित में नहीं है। विद्यालय में वर्तमान में 16 छात्र अध्ययनरत हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय बंद होने से छात्रों को पढ़ाई के लिए दूर जाना पड़ेगा। एक बार विद्यालय बंद होने के बाद दोबारा संचालन शुरू होना भी मुश्किल होगा।

ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय पूर्व से ही कक्षा आठ तक संचालित होता रहा है। इसके भवन के निर्माण में क्षेत्रवासियों ने चंदा एकत्र कर सहयोग किया था। प्रदर्शन में महावीर सिंह, गजेंद्र, शिवदास वर्मा, विक्रम सिंह, हाकम सिंह, धनु, अजब सिंह, सोहनलाल, कलम सिंह तोमर, पूरन सिंह, जनक सिंह, आशा देवी, संतराम और सुरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें