गो संरक्षण सेवा समिति साहिया की ओर रविवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व डीआईजी जगत राम जोशी ने किया। इस मौके पर अलसी गांव के ग्रामीणों को गोशाला के लिए भूमिदान करने पर सम्मानित किया गया।
पूर्व डीआईजी जगत राम जोशी ने कहा कि बेजुबान संरक्षित पशु की सेवा करना बहुत बड़ा धर्म है। कहा कि क्षेत्र में नशा और आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। डॉ. नंदलाल भारती ने कहा कि जब तक क्षेत्र से पलायन पर अंकुश नहीं लगेगा, पशुओं के प्रति प्रेम का वास होना संभव नहीं है। इसके लिए सरकार को खेतीबाड़ी करने वाले किसानों को प्रोत्साहित करना चाहिए। संयुक्त निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग कलम सिंह चौहान ने कहा कि संरक्षित पशुओं की रक्षा करना हमारा धर्म है। समिति के अध्यक्ष राकेश चौहान ने भी संरक्षित पशुओं के संरक्षण पर जोर दिया। इस मौके पर अलसी गांव की प्रधान विनीता बिष्ट, नीलम संवई, अमन कौर, भीम दत्त वर्मा, मोहनलाल शर्मा, मनोरमा शर्मा, रणवीर सिंह चौहान, कुंदन सिंह बिष्ट, जयदीप अग्रवाल आदि मौजूद रहे।