फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी रोकने के लिए गांव वालों ने किया अनूठा काम

Wed, 14 Oct 2015 07:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी दून में घंटाघर से करीब छह किलोमीटर दूर स्थित अनारवाला के लोगों ने गांव की सफाई व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने और चोरी की वारदातों को रोकने की दिशा में अनूठी पहल की है। चोरों पर नजर रखने के लिए गांव में अलग-अलग स्थानों पर पांच सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन


वहीं, घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए वाहन की व्यवस्था की गई है। इस गांव की देखादेखी आस-पास के अन्य गांवों में भी कूड़ा उठाने के लिए वाहन का इंतजाम किया जाने लगा है।

दरअसल, अनारवाला के लोग गांव में बाहर के कुछ नशेड़ियों के एकत्र होने और आए दिन होने वाली चोरी की घटनाओं से परेशान थे। इससे निपटने के लिए उन्होंने सकारात्मक पहल की। उन्होंने जन सहयोग से यहां के प्रमुख पर्यटक स्थल गुच्चूपानी चौक पर दो और भद्रकाली मंदिर के पास तीन सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं, जिनका कंट्रोल रूम गांव की ही एक दुकान में बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे रखी जाती है नजर, होती है रिकॉर्डिंग

ग्राम प्रधान अनिल प्रधान के मुताबिक इन कैमरों की मदद से 24 घंटे संबंधित क्षेत्रों में नजर रखी जा रही है। रात में होने वाली गतिविधियों की रिकार्डिंग भी देखी जाती है। इससे चोरी की घटनाओं पर रोक लगी है।

वहीं गांव में कूड़े की समस्या से निपटने के लिए प्रत्येक परिवार से 70 रुपये प्रतिमाह इकट्ठा किया जाता हैं। इस राशि से कचरा संग्रहण करने के लिए वाहन की व्यवस्था की गई है। इसके बाद घर-घर से कूड़ा उठाया जा रहा है।

इनका है कहना
गांव में सीसीटीवी कैमरे लगाने का अभिनव प्रयास है। ग्राम प्रधान ने अपने संसाधनों से इसे लगाया है। विभाग की ओर से इसके लिए कोई धनराशि नहीं दी गई है। इस पहल को देखते हुए भविष्य में इसके लिए ग्राम पंचायतों में बजट का प्रावधान किया जाएगा।
-एमएम खान, जिला पंचायत राज अधिकारी, देहरादून
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें