फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: तिपरपुर के बरसाती नाले पर अतिक्रमण से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
- उप जिलाधिकारी से की अतिक्रमण हटाने की मांग
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। ग्राम पंचायत तिपरपुर के ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से बरसाती नाले पर कराए गए अतिक्रमण को हटाने की मांग की है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य के साथ मौका मुआयना करते हुए अतिक्रमण पर तत्काल कार्रवाई की मांग भी की।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी को दी शिकायत में ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम पंचायत तिपरपुर में लिंक रोड पीरवाला से एक बरसाती नाला गांव के बीच से जाकर जाटोवाला बरसाती नाले में मिलता है। बरसात के दिनों में यह नाला गांव और खेतों में एकत्रित होने वाले पानी की निकासी का माध्यम भी बनता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि भू माफियाओं ने बरसाती नाले पर अतिक्रमण कर बंद कर दिया है। इससे बरसात का पानी गांव में उनके घरों को नुकसान पहुंचा रहा है। बरसात में जलभराव हो जाने के कारण जेसीबी से नाली खोदकर पानी को बाहर निकालना पड़ता है। उन्हाेंने शिकायत में कहा कि लगभग 20 से 25 फुट चौड़े नाले की जमीन पर भू माफिया कब्जा कर रहे है। ग्रामीण ने ग्राम प्रधान बिजेंद्र सिंह व क्षेत्र पंचायत सदस्य मधु रानी को भी नाले का मौका मुआयना कराया। शिकायत करने वालाें में सरदार सिंह, जगत सिंह, सुल्तान सिंह, छोटेलाल, संतोष, रूपा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें