फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्यों की धीमी गति से ग्रामीण नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिया। बाजार क्षेत्र में चल रहे सड़क के चौड़ीकरण व नाली निर्माण कार्य की धीमी गति से नाराज ग्रामीणों ने एप्पल फेडरेशन के अध्यक्ष प्रताप सिंह रावत का घेराव किया। ग्रामीणों का कहना था लोक निर्माण विभाग निर्माण कार्य में रुचि नहीं दिखा रहा है। प्रताप सिंह रावत ने लोनिवि साहिया के अधिशासी अभियंता को ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

लोनिवि के माध्यम से साहिया बाजार में सड़क का चौड़ीकरण व नाली निर्माण का कार्य किया जा रहा है। निर्माण कार्य की सुस्त चाल से क्षेत्र के निवासियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा ग्रामीण सड़क का निर्माण मानक के अनुरूप नहीं कराए जाने का भी आरोप लगा रहे हैं। लोनिवि की कार्यशैली से नाराज ग्रामीणों ने साहिया बाजार पहुंचे उत्तराखंड एप्पल फेडरेशन के अध्यक्ष प्रताप सिंह रावत का घेराव किया। ग्रामीणों ने कहा बाजार क्षेत्र में सड़क खोदने के साथ ही पिछले तीन माह से इंटर लोक टाइल लगाने का काम नहीं कराया जा रहा है। जिसके कारण धूल व मिट्टी से दुकानों का सामान खराब हो रहा है। स्थानीय लोगों की समस्या को सुनने के बाद उन्होंने लोनिवि साहिया के अधिशासी अभियंता डीपी सिंह को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही उपजिलाधिकारी कालसी से भी इस संबंध में ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए आवश्यक कदम उठाने की बात कही। इस मौके पर अमर सिंह तोमर, संजय दत्त शर्मा, राजेंद्र सिंह, परम सिंह, एसएस बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें