फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूख हड़ताल पर बैठे उप प्रधान

विज्ञापन
भूख हड़ताल पर बैठे ग्राम पंचायत कोटी के उप प्रधान सुशील कुमार। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के चयन पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्राम पंचायत कोटी के उप प्रधान सुशील कुमार बुधवार को कालसी स्थित बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ता का चयन निरस्त नहीं होने तक भूख हड़ताल जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन

उप प्रधान का आरोप है कि ग्राम पंचायत के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र संख्या दो पर दिसंबर 2018 में जिस आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नियुक्ति की गई वह नियमानुसार सही नहीं है। कहा कि उनकी शिकायत पर विभागीय अधिकारियों ने मामले की जांच की थी लेकिन, वह भी सही तरीके से नहीं की गई। कहा जब तक मामले की सही तरीके से जांच कर आंगनबाड़ी का चयन निरस्त नहीं किया जाता तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। वहीं, संपर्क करने पर बाल विकास परियोजना अधिकारी कालसी अंजू बडोला ने बताया कि उप प्रधान की शिकायत पर प्रकरण को जांच के लिए जिला स्तरीय समिति के पास भेजा गया था, जिसमें नियुक्ति सही पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें