फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकेट गिरने के साथ ही बढ़ती गई मायूसी

विज्ञापन
भारत न्‍यूजीलैड क्रिकेट मैच का बडी स्क्रीन पर लाइव देखते खेलप्रेमी
विज्ञापन
विश्व कप क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में भारत की हार से दून में भी क्रिकेट प्रेमियों के दिल टूट गए। क्रिकेट प्रेमी पूरे मैच के दौरान टीवी पर नजरें गड़ाए बैठे रहे। भारतीय बल्लेबाजों के आउट होने के साथ ही खेल प्रेमियों की मायूसी भी बढ़ती रही।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर बाद जब न्यूजीलैंड की टीम बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरी तो भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्हें ज्यादा बड़ा स्कोर नहीं खड़ा करने दिया। भारतीय गेंदबाजों और फिल्डरों के प्रदर्शन से खेल प्रेमी खासे खुश हुए। कम स्कोर पर न्यूजीलैंड को समेटने के बाद सबको भारतीय बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन शुरुआती ओवरों में ही रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल के आउट होने से क्रिकेट प्रेमी मायूूस हो गए। लगातार तीन विकेट गिरने से खेल प्रेमियों की धड़कनें तेज हो गईं।
हालांकि ऋषभ पंत व हार्दिक पांड्या और अंत में महेंद्र सिंह धोनी व रविंद्र जड़ेजा की साझेदारी से खेल प्रेमियों को जीत की उम्मीद जगने लगी थी। ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या के आउट होने के तरीके पर क्रिकेट प्रेमी खासे नाराज हुए। खेल प्रेमी व कोच नरेंद्र शाह ने कहा कि जिस समय विकेट पर रुक कर लंबी पारी खेलने की जरूरत थी, उस समय दोनों बल्लेबाजों ने खराब शॉट खेलकर अपने विकेट गंवाए। रविंद्र जड़ेजा और महेंद्र सिंह धोनी के आउट होने के साथ ही जीतने की आस टूटती चली गई। फिर भी खेल खत्म होने तक लोग टीवी के सामने जमे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें