फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार बनने पर विकासनगर को बनाया जाएगा जिला

विज्ञापन
सहसपुर में कार्यकर्तओं को संबोधित करते उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
शंकरपुर रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में कार्यकर्तओं की बैठक को संबोधित करते हुए उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस की सरकारों ने बारी-बारी से सत्ता में आकर प्रदेश में भ्रष्टाचार को बढावा दिया है। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में भाजपा की मौजूदा सरकार ने प्रदेश की परि संपत्तियों को उत्तर प्रदेश को सौंपने की तैयारी करके प्रदेश को नुकसान पहुंचाने का काम किया है
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए काशी सिंह ऐरी ने कहा कि राज्य बनने के बाद से कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा की प्रदेश में बनने वाली सरकारों ने भ्रष्टाचार को बढावा देकर उत्तराखंड को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा जिस सोच को लेकर राज्य का निर्माण कराया गया था। उस सोच को लेकर किसी भी सरकार ने काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि हाल के समय में प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान परिसंपत्तियों के बारे में समझौता करके प्रदेश की संपत्तियों व संसाधनों को उत्तर प्रदेश को सौंपने की तैयारी कर ली है। उन्होंने कहा कि उक्रांद के संकल्प पत्र में विकासनगर समेत प्रदेश में 23 जिले बनाने की बात दर्ज है। जिसे सरकार बनने पर पूरा किया जाएगा। इस मौके पर पार्टी के संरक्षक व पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने कहा कि पछवा दून अब दिखावे मात्र का शिक्षा का हब रह गया है। प्रदेश में बनने वाली सरकारों ने नौनिहालों को शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार से कोसों दूर कर दिया है। युवा वर्ग नशे की लत का शिकार हो रहा है। लेकिन सरकारें चुप्पी साधकर प्रदेश के भविष्य का बर्बाद होते देख रही हैं। बैठक के संबोधन में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष बीडी रतूड़ी ने कार्यकर्ताओं से उक्रांद की मजबूती के लिए संगठनों को मजबूत करने व पार्टी की नीतियों जनता को अवगत कराने के लिए अभियान चलाने की बात कही। इस अवसर पर उक्रांद के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती, चंद्रशेखर कापड़ी, ललित बिष्ट, किशन सिंह मेहता, देवेंद्र कंडवाल, बहादुर सिंह रावत, विजय बौड़ाई, राज नितिन, जिला अध्यक्ष गणेश काला, भजन सिंह, मायाराम ममगई, हरीश कुनियाल, प्रकाश भट्ट, संजय भारद्वाज, जय कृष्ण सेमवाल, अतुल बेंजवाल, जितेंद्र पवार, प्रीति थपलियाल, मनीष, सुमित राणा, मनोज कंडवाल, अमजद, ओम प्रकाश नौटियाल, माधुरी भारद्वाज बिजल्वाण, अरविंद पाल, विपिन राणा, सुरेश, अमित, रोहित उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें