फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikasnagar: डाकपत्थर बैराज के पुल से हिमाचल के युवक ने यमुना नदी में लगाई छलांग, तलाश में जुटी एसडीआरएफ

Sun, 14 Sep 2025 06:35 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)

सार

एक युवक के डाकपत्थर बैराज से नदी में छलांग लगाने की सूचना मिली। सूचना पर डाकपत्थर चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
विज्ञापन
घटना के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डाकपत्थर बैराज के पुल से एक युवक ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। युवक नदी में बहकर लापता हो गया। एसडीआरएफ और पुलिस ने नदी और तटवर्ती क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन युवक कोई सुराग नहीं लग पाया। युवक हिमाचल प्रदेश पुरूवाला क्षेत्र से डाकपत्थर बैराज पर आया था। पुलिस ने युवक की पहचान के लिए देहरादून और हिमाचल प्रदेश के सीमांत थानों में सूचना भेजी है।

विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी विकासनगर विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि रविवार सुबह एक युवक के डाकपत्थर बैराज से नदी में छलांग लगाने की सूचना मिली। सूचना पर डाकपत्थर चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया एक 25 से 30 वर्ष की मध्य की आयु का युवक हिमाचल प्रदेश के पुरूवाला क्षेत्र से डाकपत्थर बैराज की ओर आया।

वह कुछ देर के लिए डाकपत्थर बैराज के पास घूमता रहा। सामने से एक व्यक्ति आते देख वह धीरे-धीरे आगे की ओर चलने लगा। व्यक्ति के सामने से गुजरने के बाद युवक ने डाकपत्थर बैराज के पुल से नीचे नदी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन


Uttarakhand Weather: ऋषिकेश में भारी बारिश से ढालवाला कस्बा हुआ जलमग्न, कई वाहन फंसे, येलो अलर्ट जारी

Trending Videos
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि देर शाम नदी और किनारों के आसपास तलाशी अभियान चलाने के बाद भी नदी में बहे युवक का कोई पता नहीं चल पाया। सोमवार सुबह से फिर से तलाशी अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नदी का प्रवाह तेज और गाद की मात्रा अधिक होने के कारण तलाशी अभियान में भी दिक्कत आ रही है। युवक की पहचान के लिए देहरादून और हिमाचल प्रदेश के सीमांत थानों में सूचना भेजी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें