फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: दरोगा पर फायरिंग करने वाले हरियाणा के आरोपी ने देहरादून में खुद को मारी गोली, मौत

Sun, 14 Sep 2025 02:30 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार/देहरादून

सार

हरियाणा के जींद जिले से बदमाश को पकड़ने हरिद्वार आई पुलिस टीम के एक दरोगा को आरोपी ने गोली मार दी थी। जिसके बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। आज आरोपी की घेराबंदी के दौरान उसने खुद पर गोली चला दी।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार में हरियाणा पुलिस के दरोगा को गोली मारने के आरोपी जींद निवासी सुनील कपूर ने देहरादून में खुद को पुलिस से घिरता देख सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सुनील यहां लक्ष्मण चौक स्थित अपनी मौसेरे भाई के घर के घर छिपा था। उसका पीछा करती आ रही हरियाणा की क्राइम इंवेस्टिगेटिव एजेंसी (सीआईए) और दून पुलिस ने उसे यहां घेर लिया और आत्मसमर्पण के लिए कहा। कमरे का ताला तोड़कर जैसे ही पुलिस अंदर दाखिल हुई उसने खुद को गोली मार ली। सुनील की मौके पर ही मौत हो गई। उसके खिलाफ हरिद्वार और हरियाणा के जींद में आरोपी के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन


एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सुनील को हरियाणा के जींद जिले की पुलिस धोखाधड़ी के मामले में एक साल से तलाश कर रही थी। सुनील पर भिवानी एसपी को धमकी देने का भी आरोप है। जींद पुलिस को पता चला था कि वह देहरादून और हरिद्वार में वेश बदलकर रह रहा है। वह शनिवार को हरिद्वार में था तो हरियाणा पुलिस उसके पीछे वहां चली गई। उसने जैसे ही हरियाणा पुलिस को देखा तो वह उनमें से एक को पहचान गया और उसने दरोगा को गोली मार दी। घायल दरोगा का एम्स ऋषिकेश में इलाज चल रहा है। हरियाणा पुलिस हरिद्वार पुलिस के साथ मिलकर शनिवार से उसका पीछा कर रही थी।

Haridwar: बेखौफ बदमाश...शिवालिक नगर की पॉश कॉलोनी में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से बाइक सवार ने झपटी चेन

इसी बीच सूचना मिली कि वह देहरादून के लक्ष्मण चौक चौकी क्षेत्र में अपनी मौसेरे भाई के घर छिपा है। जींद, देहरादून और हरिद्वार पुलिस ने रविवार दोपहर करीब एक बजे सुनील के मौसेरे भाई के घर को चारों ओर से घेर लिया। आसपास के घरों की छतों पर भी पुलिस के सिपाही और अफसर खड़े हुए थे। पुलिस ने वहां सुनील को आत्मसमर्पण करने के लिए अनाउंस किया। देखा कि वह एक कमरे के अंदर है और बाहर से ताला लगा हुआ है। पुलिस लगातार उसे आत्मसमर्पण के लिए कह रही थी और दरवाजे की ओर बढ़ने लगी। पुलिस ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुई तो देखा कि सुनील हाथ में पिस्तौल लिए खड़ा था। पुलिस जैसे ही आगे बढ़ी तो उसने खुद को सिर में गोली मार ली। मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया और जरूरी नमूने एकत्र किए गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। शव को हरियाणा पुलिस अपने साथ लेकर जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

सुबह करीब पांच बजे अपनी मौसी के घर पहुंचा था आरोपी
आरोपी की मौसी की बहू के मुताबिक आरोपी शनिवार को हरिद्वार में घटना को अंजाम देने के बाद रविवार सुबह करीब पांच बजे उनके घर पहुंचा था। इस दौरान उन्होंने उसे उसी क्षेत्र में स्थित अपने दूसरे घर में एक कमरे में छिपा दिया था। बताया कि उन्होंने उसके पास से पिस्टल लेने की कोशिश की, लेकिन उसने पिस्टल देने से इंकार कर दिया। उसने कहा कि अगर ज्यादा जबरदस्ती करोगे तो मैं खुद को गोली मार लूंगा। इसके बाद उन्होंने बाहर से कमरे में ताला लगाकर उसे वहीं छोड़ दिया था। घर के अन्य दो कमरों में किरायेदार भी रहते हैं।

आरोपी के पास से अतिरिक्त मैगजीन और कारतूस की थैली बरामद हुई
सीआईए के अधिकारियों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी के पास से एक अतिरिक्त मैगजीन और कारतूस की एक अतिरिक्त थैली बरामद की गई है। इसमें करीब 15 कारतूस थे। अतिरिक्त मिली मैगजीन में 10 से 12 कारतूस होने की बात सामने आई है। ऐसे में आरोपी अपने बचाव के लिए किसी भी तरह की घटना को अंजाम दे सकता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें