फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विकास शर्मा सहायक गवर्नर नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। रोटरी क्लब देहरादून सेंट्रल के पूर्व अध्यक्ष विकास शर्मा को रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3080 का वर्ष 2027-28 के लिए सहायक गवर्नर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति समाजसेवा में दस वर्षों की सक्रिय भूमिका और नेतृत्व का सम्मान है।
विज्ञापन


शर्मा के अध्यक्षीय कार्यकाल में रोटरी क्लब देहरादून सेंट्रल ने कई उपलब्धियां हासिल की। क्लब को डिस्ट्रिक्ट 3080 का उत्कृष्ट अध्यक्ष पुरस्कार और 22 अन्य जिला पुरस्कार भी मिले। उनके कार्यकाल में स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण और जनकल्याण के क्षेत्र में विभिन्न सेवा कार्य किए गए। नियुक्ति पर क्लब सदस्यों, परिवारजनों और शहर के नागरिकों ने खुशी जताई। विकास शर्मा ने कहा कि वे मिली जिम्मेदारी के लिए आभारी हैं। उन्होंने कहा कि वे रोटरी के मिशन को मजबूत करने के लिए निष्ठा से कार्य करेंगे। साथ ही, अपने क्षेत्र के सभी क्लबों को सहयोग देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें