देहरादून। महानगर कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा के नेतृत्व में व्यापारियों ने केंद्र और राज्य सरकार से जीएसटी व्यवस्था में छोटे व्यापारियों को राहत देने की मांग की है। बांगा ने कहा कि पूरे देश में सालाना एक करोड़ रुपये तक के कारोबार वाले व्यापारियों को जीएसटी पंजीकरण से मुक्त किया जाए और कंपाउंड स्कीम की सीमा पांच करोड़ रुपये तक की जाए।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी उत्तर प्रदेश की तर्ज पर 40 लाख रुपये तक के कारोबार वाले व्यापारियों को जीएसटी पंजीकरण से मुक्त किया जाना चाहिए। उन्होंने यूपीआई भुगतान पर जीएसटी लगाने का भी विरोध करते हुए कहा कि व्यापारी इसका विरोध करेंगे और जरूरत पड़ने पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान सुरेश गुप्ता, मनोज कुमार, राजेश मित्तल, अरुण कोहली, प्रवीण बांगा, राम कपूर, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।