फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: व्यापार मंडल अध्यक्ष पद पर विकास गुप्ता ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरबर्टपुर। व्यापार मंडल सहसपुर के अध्यक्ष पद के चुनाव में बुधवार को विकास गुप्ता (रिंकू) ने जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पंकज महावर को 12 मतों से हराया। वहीं, अब्दुल समद निर्विरोध महामंत्री चुने गए। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के समर्थकों ने आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर खुशी मनाई। इस दौरान बाजार में विजयी जुलूस भी निकाला गया।
विज्ञापन

व्यापार मंडल चुनाव के लिए सुबह 10.00 बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान हुआ। कुल 248 पंजीकृत व्यापारियों में से 244 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद मतगणना शुरू हुई। अध्यक्ष पद के लिए विकास गुप्ता और पंकज महावर के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। मतगणना पूरी होने पर विकास गुप्ता को 128 और पंकज महावर को 116 मत मिले। इस तरह विकास गुप्ता ने 12 मतों के अंतर से जीत हासिल की। वहीं, अब्दुल समद को नामांकन के दिन ही निर्विरोध महामंत्री घोषित कर दिया गया था।
चुनाव प्रक्रिया जिला अध्यक्ष अनिल जैन और जिला महामंत्री चैतन्य अनिल गौड़ की देखरेख में संपन्न हुई। जीत के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष विकास गुप्ता और महामंत्री अब्दुल समद ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाकर उनके समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे। जल्द ही व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर ऋषभ अग्रवाल, विवेक गुप्ता, योगेश महावर, गौरव सहगल, शरद गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता और बाबूलाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें