फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: साहिया में एनएसएस स्वयंसेवियों ने दिया जल संरक्षण संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिया। सरदार महिपाल राजेंद्र जनजातीय (पीजी) कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवियों ने बुधवार को अमलावा नदी पर स्वच्छता अभियान चलाकर जल संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

स्वयंसेवियों ने यमुना की सहायक नदी अमलावा के तटों से कूड़ा-कचरा एकत्रित कर सफाई की। उन्होंने स्थानीय लोगों को नदी में कूड़ा न फेंकने और जल स्रोतों को स्वच्छ बनाए रखने के प्रति जागरूक किया। एनएसएस अधिकारी रिंकूदास भारती ने कहा कि जल स्रोतों का संरक्षण प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने स्वच्छ पर्यावरण के लिए सामूहिक प्रयासों और अपशिष्ट पदार्थों के उचित निस्तारण पर जोर दिया। कार्यक्रम अधिकारी प्रियंका जलाल ने छात्रों को जल के सदुपयोग और संरक्षण का महत्व बताया। उन्होंने स्वयंसेवियों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर काजल, नामिशा, अंशुल, अंकित, आदित्य चौहान, रितिका, कृतिका, प्रदीप, मनीषा, सोनल, सारिका, नीलम और प्रीति सहित कई स्वयंसेवी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें