फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से लगेगा विजय हजारे ट्रॉफी का शिविर, बीसीसीआई कोच भास्कर पिल्लई देंगे क्रिकेटरों को कोचिंग

Fri, 07 Sep 2018 09:21 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
क्रिकेट
विज्ञापन

विजय हजार ट्रॉफी के लिए उत्तराखंड की टीम का शिविर आज से अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में आयोजित होगा। बीसीसीआई कोच भास्कर पिल्लई और तीनों अतिथि खिलाड़ी रजत भाटिया, विनीत सक्सेना और मलोलन रंगराजन दून पहुंच चुके हैं। 17 सितंबर तक शिविर के बाद 15 सदस्यीय टीम का चयन किया जाएगा।

विज्ञापन


राज्य क्रिकेट संचालन समिति के तत्वावधान में तीन दिन तक चले ट्रायल के बाद विजय हजारे ट्रॉफी कैंप के लिए 25 क्रिकेटरों को चुना गया था। इसमें राज्य की टीम में शामिल दिल्ली के रजत भाटिया, राजस्थान के विनीत सक्सेना और तमिलनाडू के मलोलन रंगराजन भी शामिल हैं। बृहस्पतिवार को तीनों क्रिकेटर एकेडमी पहुंच गए। यूसीसीसी सदस्य महिम वर्मा ने बताया कि ट्रायल के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
 

विज्ञापन

आज से होंगे अंडर-19 के ट्रायल

डेमो - फोटो : डेमो
अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए ट्रायल आज से प्रदेश के तीन स्थानों पर आयोजित होंगे। राज्य क्रिकेट संचालन समिति के सदस्य और अंडर-19 ट्रायल के समन्वयक दिव्य नौटियाल ने बताया कि आज केवल पहाड़ी जिलों के खिलाड़ियों के ट्रायल लिए जाएंगे। विशेषकर दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों के युवाओं को पहले मौका दिया जाएगा। पहाड़ के जिलों के खिलाड़ियों का मौके पर ही पंजीकरण किया जाएगा।

देहरादून में तनुष क्रिकेट एकेडमी में देहरादून व हरिद्वार को छोड़कर गढ़वाल मंडल के अन्य जिलों के खिलाड़ियों के ट्रायल होंगे। उन्होंने बताया कि देहरादून में 607, रुद्रपुर में 271 और काशीपुर में 250 खिलाड़ियों ने ट्रायल के लिए पंजीकरण कराया है।

दिव्य नौटियाल ने बताया कि सुबह खिलाड़ियों को चेस्ट नंबर वितरित किए जाएंगे। ट्रायल के बाद शिविर के लिए 25 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी चयनित क्रिकेटरों के दस्तावेजों की दोबारा जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें