मुख्यमंत्री ने कहा कि सैनिक परिवारों को हाउस टैक्स में पूरी छूट देने के साथ ही 25 लाख तक की संपत्ति पर स्टांप ड्यूटी में 25 प्रतिशत की छूट दी गई है। लैंसडौन कैंट के लिए पेयजल के समाधान के लिए 33 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर पानी पहुंचाया गया है। रानीखेत में भी रेजीमेंटल सेंटर में पेयजल के लिए स्वीकृति दी जा रही है। शहीद सैनिकों के बच्चों को कक्षा एक से आठवीं कक्षा तक छह हजार और नौवीं कक्षा से पोस्ट ग्रेजुएशन तक 10 हजार रुपये छात्रवृत्ति भी दी जा रही है।
इस अवसर पर सीएम ने पूर्व सैनिकों व वीर नारियों को स्मृति चिह्न व वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजानदास, अपर मुख्य सचिव सैनिक कल्याण राधा रतूड़ी, नौ सेना के वाइस एडमिरल एचसीएस बिष्ट, निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर केबी चंद, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल डीके कौशिक, मकानी देवी भंडारी समेत सेना व सिविल के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों व उनके पारिवारिक सदस्यों ने भी शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
पूर्व सैनिकों ने चीड़बाग वार मेमोरियल के शहीदों को श्रद्धांजलि
प्रेमनगर, केहरी गांव व आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले पूर्व सैनिकों व उनके पारिवारिक सदस्यों ने विजय दिवस के अवसर पर सोमवार को गढ़ी कैंट-चीड़बाग में बन रहे वार मेमोरियल पर पुष्प अर्पित कर वर्ष 1971 के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर वार मेमोरियल का निर्माण पूरा नहीं होने पर नाराजगी जताई गई। बता दें, दो साल बाद भी वार मेमोरियल का निर्माण कार्य अधूरा है। इस मौके पर रिटायर सूबेदार मेजर तीरथ सिंह रावत, सूबेदार मेजर एमपीएस राठौर, सरिता राणा, सीमा रावत, सुशीला नेगी आदि मौजूद रहे।
सेना की वीरगाथा को किया सलाम
उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के कार्यकर्ताओं ने भी विजय दिवस के अवसर पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देकर उनकी वीरता को याद किया। दल के केंद्रीय प्रवक्ता सुनील ध्यानी ने कहा कि आज का दिन भारतीय सेना केनाम पूरा भारतवर्ष विजय दिवस के रूप मे मनाता है। विजय दिवस पर यूकेडी भारतीय सेना की वीरगाथा को सलाम करता है। इस दौरान अरविंद गुप्ता, आरिफ वारसी, प्रवीण शर्मा, प्रभात डंडरियाल, प्रदीप कुकरेती, सुशील विरमानी, नवनीत गुसाईं, विपुल नौटियाल आदि मौजूद रहे।