उत्तराखंड में बहुत दिनों से चली आ रही मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर से जोर पकड़ने लगी है। शनिवार को इस मसले पूर्व सीएम विजय बहुगुणा ने सीएम हरीश रावत ने मुख्यमंत्री हरीश रावत से मुलाकात की।
मुलाकात के बाद पूर्व सीएम विजय बहुगुणा ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत से बातचीत के बाद संतुष्ट हूं।
शनिवार दोपहर पूर्व सीएम विजय बहुगुणा के हरीश रावत से मुलाकात करने पहुंचने की सूचना से राजनीतिकबोले बहुगुणा, सीएम से मिलकर हूं सतुष्ट हलके में सरगर्मी तेज हो गई। बहुगुणा अपने करीबियों को मंत्री बनाने के लिए प्रयासरत थे। इस मुलाकात को उस संदर्भ में भी देखा जा रहा था।
सीएम से मिलने के बाद बहुगुणा ने पत्रकारों से वार्ता में बताया कि वे मंत्रिमंडल विस्तार के सिलसिले में सीएम से उनकी चर्चा हुई है। बातचीत को सार्थक बताते हुए पूर्व सीएम ने कहा मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा के बाद हरीश रावत के रुख से संतुष्ट हूं।